Search

 
 
 

मिस्फिका हसन बनीं बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री

 

Ranchi: झारखंड बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता मिस्फिका हसन बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री बनाई गई हैं. सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व ने इसकी घोषणा की है. नई जिम्मेदारी मिलने पर मिस्फिका ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस प्रकार भरोसा रखकर राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व सौंपा है. उस दायित्व को ईमानदारी पूर्वक निभाएंगी. केंद्र की मोदी सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लोगों तक ले जाने का काम करेंगी.

झारखंड में अल्पसंख्यक समाज को संगठन से जोड़कर पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम किया जाएगा. केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक समाज के हित में बनाई गई योजनाओं को उन तक पहुंचाने का काम करेंगी. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां अल्पसंख्यक समाज के बीच भ्रम व भय फैलाकर उन्हें भाजपा से जुड़ने नहीं दे रही है. अल्पसंख्यक समाज को जागरूक कर भ्रम दूर करने का काम करेंगी.

इसे भी पढ़ें- क्या">https://lagatar.in/has-anyone-seen-or-heard-mp-mukhtar-abbas-naqvi-helping-jharkhandis-86-said-no/78859/">क्या

किसी ने MP मुख्तार अब्बास नकवी को झारखंडियों को मदद पहुंचाते देखा या सुना है?, 86.4 % ने कहा, ’नहीं’

2018 में मिस्फिका बनी थी प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता

मिस्फिका 2018 से बीजेपी से जुड़ी हैं. उन्होंने जामिया मिलिया से 2013 में बायोटेक में मास्टर डिग्री कोर्स किया. इसके बाद एम्स से जुड़कर कैंसर पर शोध कार्य शुरू किया था. 2015 में इत्तिफाकन उनका पाकुड़ आना हुआ. उस दौरान पंचायत चुनाव की गहमागहमी थी. लोगों की आकांक्षाओं को देखते चुनाव लड़ा और जीती. 2016 में तत्कालीन सीएम रघुवर दास ने मिस्फिका को सक्रिय राजनीति से जुड़ने को प्रेरित किया. इसके बाद 2017 में पीएम मोदी साहेबंगज में एक कार्यक्रम आये तो उन्होंने भी प्रोत्साहित किया. अंततः उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली. 2018 में उन्हें प्रदेश भाजपा में प्रवक्ता का पद मिला.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही