Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिसिर बेसरा बना भाकपा माओवादी के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो का सुप्रीम कमांडर

  • सेंट्रल कमेटी के सदस्यों की बैठक में लिया गया निर्णय
  • एक करोड़ का इनामी नक्सली है मिसिर बेसरा
Ranchi : एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को भाकपा माओवादी संगठन ने ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो (ईआरबी) का सुप्रीम कमांडर बनाया है. इसके अंतर्गत झारखंड, बिहार, बंगाल, यूपी और पूर्वी भारत के राज्य आते हैं. इसका मुख्यालय सारंडा में स्थित है. जानकारी के मुताबिक, हाल के दिनों में सारंडा में सेंट्रल कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई थी. इसी बैठक में मिसिर बेसरा को ईआरबी का सुप्रीम कमांडर चुना गया. बैठक के बाद टॉप माओवादी प्रमोद मिश्रा सारंडा के इलाके से निकलकर बाहर चला गया है. पहले चर्चा थी कि प्रमोद मिश्रा को माओवादियों ने ईआरबी का सुप्रीम कमांडर बनाया है. इसके पहले एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस ईआरबी का सुप्रीम कमांडर था. सारंडा के इलाके में मिसिर बेसरा के नेतृत्व में 110 से 120 माओवादी सक्रिय हैं.
इसे भी पढ़ें – धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-will-stop-opd-service-on-march-1-against-the-attack-on-dr-anchal/">धनबाद

: डॉ अंचल पर हमला के खिलाफ एक मार्च को करेंगे ओपीडी सेवा ठप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही