Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में यूएई के दो तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत, छह घायल

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के बयान के बाद ईरानी मीडिया ने बंदर अब्बास, किश, केश्म और अबू मूसा द्वीप पर विस्फोट होने की खबर दी है.अहम खबर यह है किडोनाल्ड ट्रंप ने हमलों से पहले एक रेडियो इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका ईरान पर जोरदार हमला करेगा.  यह भी ऐलान किया ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों की नौसैनिक घेराबंदी मंगलवार शाम अमेरिकी समय के अनुसार लागू कर दी जायेगी.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : ईरान पर लगातार अमेरिकी हमलों के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में यूएई के दो तेल टैंकरों पर क्रूज मिसाइलों से हमला किये जाने की खबर है. इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गयी है, छह भारतीय क्रू मेंबर घायल बताये गये हैं. दो यूक्रेनी नागरिक भी हमले में घायल हुए हैं.

बता दें कि दो दिन पूर्व भी खबर आयी थी कि भारतीय नाविकों वाले एक टैंकर पर हमला हुआ था. हमले के बाद एक भारतीय नाविक का कोई अता पता नहीं चला था,  0 नाविकों ने समंदर में कूद कर अपनी जान बचाई थी. उन्हें रेस्क्यू कर लिया गया था. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि ईरान की दो क्रूज मिसाइलों ने तेल टैंकर मोम्बासा और अल बहियाह को निशाने पर लिया.

ओमान के समुद्री क्षेत्र में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दक्षिणी हिस्से में मौजूद तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला हुआ, जिससे दोनों टैंकरों में आग लग गयी. रक्षा मंत्रालय के अनुसार आग से जहाजों को काफी नुकसान पहुंचा. बाद में आग पर काबू पा लिया गया. दोनों टैंकरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है.

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने हमले को बेहद गंभीर करार देते हुए कहा कि देश अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा. हमें इस हमले का जवाब देने का पूरा अधिकार है. ईरान पर ताजा अमेरिकी हमलों को लेकर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर ईरान के कई ठिकानों को निशाने पर लिया गया है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के बयान के बाद ईरानी मीडिया ने बंदर अब्बास, किश, केश्म और अबू मूसा द्वीप पर विस्फोट होने की खबर दी है.अहम खबर यह है किडोनाल्ड ट्रंप ने हमलों से पहले एक रेडियो इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका ईरान पर जोरदार हमला करेगा.  यह भी ऐलान किया ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों की नौसैनिक घेराबंदी मंगलवार शाम अमेरिकी समय के अनुसार लागू कर दी जायेगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही