Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के चुटिया से लापता बच्ची मिली, सिल्ली के युवक ने पहुंचाया घर

Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड से बुधवार को चार साल की बच्ची लापता हो गयी थी. सिल्ली के एक युवक ने गुरुवार को उस बच्ची को उसके घर पहुंचाया. वह युवक बच्ची को अपने साथ सिल्ली लेकर चला गया था. गौरतलब है कि शंभु साव बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे  दुकान से कुछ सामान लेने गये थे. इसी दौरान बच्ची भी उनके पीछे-पीछे निकल गयी थी. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बच्ची को एक युवक अपनी गोद में उठाकर ले जा रहा है. परिजनों ने चुटिया थाना की पुलिस को इस बात की सूचना देर शाम दी. इसके बाद पुलिस ने बच्ची की खोजबीन शुरू की. शंभु साव घटनास्थल के समीप स्थित सतीश पांडेय के मकान में किराये में रहता है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही