Search

 
 
 

हजारीबाग: गुमशुदा महिला का शव अपने ही घर के कुएं से बरामद

 
Hazaribagh: रक्षाबंधन भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने का त्योहार है, लेकिन इस रक्षाबंधन दो भाइयों की कलाई पर एक बहन राखी नहीं बांध सकेगी. दारू थाना क्षेत्र के कोय ग्राम निवासी अवध कुमार राणा की पत्नी सुमन शर्मा दो दिन से रहस्यमय तरीके से लापता थी, जिसका शव घर के कुएं से बरामद हुआ. मृतका के पति ने इसको लेकर दारू थाना में आवेदन भी दिया था. जिसमें उन्होंने बताया था कि मैं अपने दो बच्चों को स्कूल पहुंचाने गया था. वापस जब घर आया तो मेरी पत्नी घर पर नहीं थी. मैंने गांव, आसपास, परिवार-रिश्तेदार में काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके दो दिन बाद अपने ही घर के कुएं से उसका शव बरामद हुआ. इधर धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम बिलबेरा बस्ती निवासी मृतका की माता सरिता देवी ने भी संबंधित थाना को आवेदन दिया है और घटना की जांच की मांग की है. इस मौत के रहस्य को लोग समझ नहीं पा रहे हैं. आसपास के लोगों में इस मौत को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं हैं. मृतका के दो भाई हैं और इस रक्षाबंधन उनके लिए बेहद मायूसी का समय है. इसे भी पढ़ें - राजनीतिक">https://lagatar.in/political-analysts-advise-that-india-will-benefit-by-building-relations-with-others-instead-of-one-party/">राजनीतिक

विश्लेषकों की सलाह, एक पार्टी के बजाय अन्य के साथ संबंध बनाने से भारत को होगा लाभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही