Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिशन 2024 : अल्पसंख्यक वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

  • झारखंड के मदरसों में 21 जून को भाजपा मनाएगी योग दिवस 
  • योग दिवस के लिए मदरसों को चिन्हित कर रहा है अल्पसंख्यक मोर्चा
  • हर लोकसभा क्षेत्र में 5-5 हजार मुस्लिमों को बनाया जाएगा पार्टी मित्र
  • झारखंड के 15% अल्पसंख्यकों तक पहुंचने के लिए भाजपा का प्लान
Ranchi : 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. समाज के हर वर्ग तक पहुंचने और उन्हें संगठन से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम तैयार किए गए हैं. 15 फीसदी मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने मिशन मोदी मित्र की रूपरेखा तैयार की है. इसके तहत हर लोकसभा सीट से 5-5 हजार मुस्लिम वोटरों को पार्टी मित्र बनाया जाएगा. वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से मुस्लिम समुदाय को जोड़ने को लेकर भी बड़ी तैयारी की जा रही है. पार्टी ने राज्य के मदरसों में योग दिवस मनाने की योजना बनाई है. इसका जिम्मा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को दिया गया है. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने बताया कि उन मदरसों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां योग दिवस मनाया जाएगा.

मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत लोगों और धर्मगुरुओं तक पहुंचने की योजना

भाजपा ने मिशन मोदी मित्र के तहत मुस्लिम समाज के इंजीनियर, डॉक्टर और अन्य संभ्रांत लोगों और मुस्लिम धर्म गुरुओं तक भी पहुंचने की योजना बनाई है. इसके लिए पसमांदा मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं की खास मदद ली जाएगी. जिलों के प्रमुख मदरसों के मौलवी और ऐसे धर्मगुरु, जिनकी समाज में पकड़ हो, उनके साथ मिलकर सूफी सम्मेलन कराए जाएंगे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात एक किताबें भी उर्दू में छपवा कर मुस्लिम बहुल इलाकों में बांटा जाएगा.

14 में से 8 लोकसभा सीटों में मुस्लिम वोटर्स की संख्या अच्छी है

झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में से 8 लोकसभा सीट में मुस्लिम आबादी 20 से 30 फीसदी के बीच है. इन सीटों पर अगर भाजपा मुस्लिम वोटरों को साधने में कामयाब हो जाती है, तो पार्टी काफी मजबूत स्थिति में होगी. संथाल परगना के देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ के अलावा लोहरदगा और गिरिडीह में मुसलमानों की आबादी सबसे ज्यादा है. साहिबगंज और पाकुड़ में मुस्लिम आबादी कुल आबादी के 30 फीसदी है, जबकि देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, लोहरदगा और गिरिडीह जिले में मुसलमानों की आबादी 20 फीसदी है. रांची में भी करीब 20 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है. इसे भी पढ़ें – CM">https://lagatar.in/hearing-on-cm-mining-lease-and-leader-of-opposition-in-hc-on-july-7/">CM

माइनिंग लीज और नेता प्रतिपक्ष पर HC में 7 जुलाई को सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही