Search

 
 
 

मिशन 2024: शनिवार से प्लान A और B पर एक साथ काम शुरू करेगी बीजेपी

 
Ranchi: मिशन 2024 के तहत भाजपा झारखंड में शनिवार से एक साथ प्लान ए और बी पर काम शुरू करेगी. प्लान ए में 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी हुई झारखंड की दो सीटें सिंहभूम और राजमहल है, वहीं प्लान बी में सभी पांचों प्रमंडलों की कमजोर सीटें शामि‍ल है. सिंहभूम सीट को कांग्रेस के कब्जे के छीनने के लिए भाजपा ने चाईबासा में बिसात बिछा दी है. शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आकर यहां नेताओं, कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा भरेंगे. उधर पलामू प्रमंडल की दो लोकसभा सीटों पलामू और चतरा में गुटबाजी और असंतोष को खत्म करने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी शनिवार से पलामू प्रमंडल में चार दिन के सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे. 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी आजसू ने 12 सीटें जीती थीं. राजमहल सीट जेएमएम और चाईबासा सीट कांग्रेस के खाते में चली गयी थी. राजमहल झामुमो की सीटिंग सीट थी, लेकिन चाईबासा भाजपा की सीटिंग सीट थी. इस सीट को खोने के बाद भाजपा ने इसे दोबारा वापस पाने के लिए रणनीति के तहत काम शुरू कर दिया है. इसी के तहत अमित शाह की सभा सबसे पहले चाईबासा में हो रही है. उसके बाद संथाल परगना के राजमहल में ऐसी ही सभा करने की तैयारी है. पलामू प्रमंडल में लोकसभा की दो सीटें पलामू और चतरा है. 2019 में यह भाजपा की सीटिंग सीट थी और दोनों पर भाजपा ने ही कब्जा जमाया था, लेकिन इस बार स्थितियां विपरीत है. प्रमंडल में पार्टी के अंदर असंतोष और गुटबाजी शुरू हो गई है. इसी को लेकर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी 7 से 10 जनवरी तक पलामू में संगठन की नब्ज टटोलेंगे. 7 को लातेहार, 8 को पलामू, 9 को गढ़वा और 10 जनवरी को चतरा में वे पार्टी सांसदों, विधायकों, जिला और मंडल अध्यक्षों के अलावा पार्टी के पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. इसे भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/police-encounter-with-tpc-regional-commander-assav-ganjhu-squad-militants-gathered-to-carry-out-major-incident/">TPC

रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे उग्रवादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही