- कभी वार्ड का चुनाव तक नहीं लड़े संजय सेठ ने 5 बार सांसद रहे रामटहल को हरा दिया
- रांची के वोटर्स ने मुस्लिम, पारसी, बंगाली, साहू, कायस्थ, कुरमी सबको दिया मौका
अधिक विधानसभा सीटों में भाजपा का कब्जा है
2024 के लोकसभा चुनाव में कई बदलाव होंगे. उम्मीदवार चयन में कुछ बदलाव राजानीतिक पार्टियां करेंगे, तो जनता भी अपना मिजाज बदलेगी. जनता का मिजाज कैसा होगा यह समझने के लिए रांची संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले 6 विधानसभा सीटों की राजनीतिक स्थिति पर भी नजर डालने की जरूरत है. रांची लोकसभा सीट दो जिलों में फैला है. इसमें रांची जिले में 5 सीट (कांके, सिल्ली, खिजरी, हटिया और रांची) शामिल हैं, जबकि एक सीट (ईचागढ़) सरायकेला खरसावां जिले में पड़ता है. 6 में तीन सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है. एक सीट कांग्रेस, एक सीट झामुमो और एक सीट आजसू के पास है.16 साल में 41 से 57 फीसदी पहुंचा भाजपा का वोट प्रतिशत
रांची लोकसभा सीट पर पिछले 2 चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच हार-जीत का मार्जिन बढ़ा है, जबकि इससे पहले 2009 और 2004 में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी में हार-जीत का मार्जिन सिर्फ दो फीसदी था. 2004 और 2009 में भाजपा सिर्फ 15421 और 13350 वोट से भाजपा को हराया था.भाजपा-कांग्रेस का वोट प्रतिशत और हार-जीत का मार्जिन
साल भाजपा का वोट % कांग्रेस का वोट % मार्जिन 2019 57% 34% 23% 2014 43% 24% 19% 2009 43% 41% 2% 2004 41% 39% 2%रांची लोकसभा सीट एक नजर में
- रांची लोकसभा क्षेत्र में 46.71% ग्रामीण और 53.29% शहरी जनता हैं.
- अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 29.38 है.
- अनुसूचित जाति की 5.46 प्रतिशत है.
- 2019 के लोकसभा चुनाव में 19,10,955 वोटर्स थे.
- 998392 पुरुष और 912510 महिला वोटर्स थे.
- 38710 नए मतदाता और 53 थर्ड जेंडर के वोटर्स थे.
- 2019 में 60.40 फीसदी (1235441) वोटर्स ने मतदान किया था.
रांची संसदीय सीट से कब कौन जीता
साल उम्मीदवार पार्टी 1952 अब्दुल इब्राहिम कांग्रेस 1957 मीनू मसानी निर्दलीय 1962, 1967, 1971 पीके घोष कांग्रेस 1980, 1984 शिव प्रसाद साहू कांग्रेस 1989 सुबोधकांत सहाय जनता दल 1991, 96, 98, 99 रामटहल चौधरी भाजपा 2004, 2009 सुबोधकांत सहाय कांग्रेस 2014 रामटहल चौधरी भाजपा 2019 संजय सेठ भाजपारांची लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटों की वर्तमान स्थिति
विस सीट विजेता/ वोट प्रतिशत उपविजेता/ वोट प्रतिशत रांची भाजपा (47.29) जेएमएम(43.78) सिल्ली आजसू (52.47) जेएमएम (40.01) खिजरी कांग्रेस (38.94) भाजपा (36.40) हटिया भाजपा (54.84) कांग्रेस (39.38) कांके भाजपा (44.04) कांग्रेस (35.17) इचागढ़ जेएमएम (29.25) आजसू (19.74) इसे भी पढ़ें – अरविंद">https://lagatar.in/arvind-kejriwal-and-bhagwant-mann-reached-ranchi-will-meet-cm-hemant-tomorrow/">अरविंदकेजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे रांची, कल सीएम हेमंत से करेंगे मुलाकात [wpse_comments_template]
Leave a Comment