वेलडन, स्पेशल मेंशन माही भाई : विराट कोहली
2019 में 4 सीटों पर लड़े थे वाम दल
2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त भी वाम दलों (सीपीआईएमएल, सीपीआई, सीपीएम और मासस) यूपीए गठबंधन का हिस्सा बनकर सीटों की हिस्सेदारी करने की कोशिश की थी, लेकिन गठबंधन में बात नहीं बनने पर वाम दलों ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. धनबाद लोकसभा सीट मासस के खाते में आई थी, लेकिन मासस ने चुनाव से पहले अपने कदम पीछे ले लिया और महागठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन दे दिया. वाम दलों ने जिन चार सीटों पर चुनाव लड़ा था. उन सभी जगहों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था. तीन सीटों पर वाम दल तीसरे स्थान पर रहे, जबकि एक सीट (पलामू) में उसे सबसे कम (2240) वोट मिले.2019 के लोकसभा चुनाव में वाम दलों की स्थिति
लोकसभा सीट नेता/दल वोट मिले किस स्थान पर रहे राजमहल गोपीन सोरेन, सीपीआईएम 35586 तीसरा पलामू मदन राम, सीपीआईएमएल 2420 आखिरी हजारीबाग भुवनेश्वर महेता, सीपीआई 32109 तीसरा कोडरमा राजकुमार यादव, सीपीआईएमएल 68207 तीसराउम्मीद है गठबंधन में जगह मिलेगा- भाकपा माले
भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भट्ट ने कहा कि 2024 को लेकर पार्टी की पूरी तैयारी है. जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाककर पार्टी से लोगों को जोड़ा जा रहा है। 25 मई से पार्टी का सघन कार्यक्रम शुरू हुआ है जो 8 जुलाई तक राज्यभर में चलेगा. कोशिश है कि सभी गैर विरोधी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ें। 2019 के चुनाव परिणाम को देखते हुए महागठबंधन में सभी दलों की उचित भागीदारी जरूरी है. उम्मीद है गठबंधन के लोग यह मानेंगे. इसे भी पढ़ें- चेन्नई">https://lagatar.in/bollywood-star-danced-on-the-victory-of-chennai-super-kings-tweeted-congratulations/">चेन्नईसुपर किंग्स की जीत पर झूमे बॉलीवुड स्टार, ट्वीट कर दी बधाई
4-5 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव- सीपीआई
सीपीआई नेता और हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि वाम दल एकजुट हैं. हमलोग जोरशोर से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. गठबंधन में ही चुनाव लड़ने पर ज्यादा जोर है. अगर गठबंधन में जगह नहीं मिलता है तो 4 से 5 सीटों पर हम चुनाव लडेंगे.[wpse_comments_template]
Leave a Comment