Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिशन एडमिशन : 10500 सीट के लिए नौनिहालों के भाग्य का फैसला शनिवार को, 40 स्कूल जारी करेंगे सूची

Jamshedpur (Anand Mishra) : शहर के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन को लेकर अभिभावकों का इंतजार शनिवार को खत्म जाएगा. शहर के 65 निजी स्कूलों में से 40 निजी स्कूल प्रवेश कक्षा का परिणाम जारी करेंगे. सबसे पहले साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय प्रवेश कक्षा का परिणाम जारी करेगा. यह स्कूल सुबह छह बजे ही स्कूल की वेबसाइट पर सूची का प्रकाशन करेगा. बाद में इसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएग. अधिकांश स्कूल सुबह के 10 से शाम के 4 बजे के बीच सूची नोटिस बोर्ड तथा वेबसाइट पर जारी की जाएगी. कुल 10500 सीट के लिए लगभग एक लाख आवेदन आये है. सूची जारी होने के बाद चयनित बच्चों के अभिभावक स्कूलों की दौड़ लगायेंगे. एक-एक अभिभावकों ने चार से लेकर आठ स्कूलों का आवेदन किया है. इसे भी पढ़ें : अवसर">https://lagatar.in/opportunities-jpsc-will-appoint-223-assistant-professors-in-various-universities-and-39-principals-in-plus-two-schools/">अवसर

: विभिन्न यूनिवर्सिटी में 223 असिस्टेंट प्रोफेसर और प्लस टू स्कूलों में 39 प्रिंसिपल की नियुक्ति करेगा जेपीएससी
किस स्कूल का किस समय निकलेगा रिजल्ट राजेंद्र विद्यालय साकची : 6 बजे विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को : 9 बजे सेंट मेरीज इंग्लिश बिष्टुपुर : 9 बजे दयानंद पब्लिक स्कूल साकची : 11 बजे एमएनपीएस बिष्टुपुर : 12 बजे टैगोर एकेडमी, साकची : 11 बजे चर्च स्कूल बेल्डीह : 10 बजे लोयोला स्कूल बिष्टुपुर : 10 बजे जेएच तारापोर धतकीडीह - 11 बजे तारापोर स्कूल एग्रिको - 11 बजे केएसएमएस गोलमुरी : 12 बजे डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल कदमा - शाम 4 बजे जुस्को स्कूल कदमा - 11 बजे कारमेल जूनियर कालेज सोनारी - 10 बजे केपीएस कदमा - 11 बजे एडीएल सनशाइन कदमा - 11 बजे आंध्र एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल कदमा - 11:30 बजे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही