Chief Correspondent Jamshedpur: दसवीं अथवा मैट्रिक परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद से ही इन दिनों कॉलेजों व प्लस टू स्कूलों में दाखिले की दौड़ चल रही है. लगभग सभी स्कूल व कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. अब वहां मेरिट लिस्ट निकाले जा रहे हैं, जिसके आधार पर विद्यार्थियों को एडमिशन के लिए बुलाया जा रहा है. इस क्रम में इस बार कॉमर्स में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम देखी जा रही है. स्थिति यह है कि कई कॉलेजों में कॉमर्स की सभी सीटों पर एडमिशन पूरा होना भी मुश्किल हो गया है. कॉलेजों की ओर से भी बताया जा रहा है कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में कॉमर्स में एडमिशन के लिए अपेक्षाकृत कम विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.
-
करीम सिटी कॉलेज, जहां कॉमर्स में एडमिशन के लिए लगी रहती थी होड़, वहां भी आये स्वीकृत सीटों से कम आवेदन
-
साइंस और आर्ट्स में एडमिशन के लिये आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी
-
करियर सीमित नजर आने के कारण विद्यार्थियों का रुझान साइंस और उसके बाद आर्ट्स की ओर
आवेदकों की संख्या तय सीट 384 से भी कम
वीमेंस यूनिवर्सिटी समेत शहर स्थित विभिन्न कॉलेजों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने सभी इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेजों में चलनेवाले इंटरमीडिएट सेक्शन में सीटों की संख्या सीमित कर दी है. साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स, तीनों ही संकायों में 384-384 सीटें तय कर दी गयी हैं. इससे एक भी अधिक एडमिशन नहीं लिया जा सकता है. बावजूद योग्य आवेदकों की संख्या उससे भी कम है.एलबीएसएम कॉलेज में 50 प्रतिशत से भी कम आवेदन
सिर्फ कॉमर्स की बात करें, तो शहर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में निर्धारित 384 सीटों के लिए 50 प्रतिशत से भी कम विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. यहां कॉमर्स में एडमिशन के लिए अब तक मात्र 178 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है. एबीएम कॉलेज में लगभग 400 और जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के इंटमीडिएट सेक्शन में 300 ही छात्राओं ने आवेदन किया है. शहर के इन तीनों संस्थानों में साइंस व आर्ट्स की तुलना में कॉमर्स में आवेदकों की संख्या कम है. इसे पिछले वर्ष की तुलना में कम बताया गया है. कहां किस स्ट्रीम में कितने आवेदन एलबीएसएम कॉलेज कॉमर्स-178 साइंस-211 आर्ट्स-1310 एबीएम कॉलेज कॉमर्स-400 आर्ट्स-464 जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी (इंटरमीडिएट सेक्शन) कॉमर्स-300 साइंस-600 आर्ट्स-600 करीम सिटी कॉलेज कॉमर्स-300 साइंस-700 आर्ट्स-200 एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है, लेकिन विद्यार्थियों में हाल के वर्षों में प्रतियोगिता परीक्षा के प्रति अपेक्षाकृत अधिक रुझान देखने के मिल रहा है. संभवतः यह एक कारण हो सकता है. एबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार पियूष ने बताया कि वह इसे सामाजिक दृष्टिकोण से देखते हैं. हाल के वर्षों में गरीब से गरीब तबके के अभिभावकों और विद्यार्थियों में भी निजी विश्वविद्यालयों के प्रति आकर्षण बढ़ा है. वहां नये-नये वोकेशनल कोर्स चलाये जा रहे हैं. इस वजह से विद्यार्थी पारंपरिक कोर्स को छोड़ उनकी तरफ रुख कर रहे हैं.
Leave a Comment