Search

 
 
 

मिशन लोस और 21 की उलगुलान रैली: कल्पना ने गठबंधन के नेताओं के साथ की बैठक

 
Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान में आयोजित न्याय उलगुलान महारैली की सफलता के लिए रेस हो गयी है. रविवार को कल्पना सोरेन ने अपने निवास स्थान पर गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की. जिसमें महारैली की सफलता के लिए रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, महासचिव कैलाश यादव, माले विधायक विनोद, झामुमो महासचिव विनोद पांडेय आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें - केजरीवाल">https://lagatar.in/aap-fasts-at-jantar-mantar-in-protest-against-kejriwals-arrest-bjp-also-creates-ruckus/">केजरीवाल

की गिरफ्तारी के विरोध में आप का जंतर-मंतर पर उपवास, भाजपा ने भी हल्ला बोला

पांच लाख भीड़ जुटाने और चुनाव को लेकर बनी रणनीति

बैठक में झामुमो द्वारा आयोजित महारैली में पूरे राज्य से 5 लाख भीड़ जुटाने की रणनीति बनी. इसमें कल्पना सोरेन ने सभी गठबंधन के सहयोगियों से सहयोग मांगा. बैठक में न केवल रैली बल्कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन का साझा प्रचार अभियान को लेकर भी चर्चा हुई. यह तय किया गया कि 21 के बाद चरणबद्ध तरीके से होने वाले चुनाव के हिसाब से चुनावी अभियान चलाया जाएगा.

इन केंद्रीय नेताओं को दिया जाएगा निमंत्रण

महारैली में इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय नेता पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी बढ़ेरा, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, तमिलनाडू के सीएम एमके स्टालीन, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, एनीसीपी प्रमुख शरद पवार, फारूख अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वाम नेता सीताराम येचूरी, डी राजा सहित अन्य गठबंधन के नेताओं को बुलाया जाएगा. इसकी जिम्मेवारी खुद कल्पना सोरेन लेंगी. ये खुद आला नेताओं को आमंत्रित करेंगी. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/cyber-criminals-created-fake-whatsapp-account-of-jharkhand-chief-secretary-l-khyangte/">झारखंड

के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते का साइबर अपराधियों ने बनाया फेक व्हाट्सएप अकाउंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही