Search

 
 
 

एजेंसियों का भाजपा नेताओं द्वारा दुरुपयोग भारतीय लोकतंत्र के लिए सही नहीं – सीएमओ

 
Ranchi : अनगड़ा माइंस लीज मामले में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल रमेश बैस को अपना फैसला भेज दिया है. फैसला में क्या लिखा है, यह अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई  है. झारखंड में राजनीति हलचल तेज हो गयी है. कांग्रेस और जेएमएम के नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हुए है. मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले आलमगीर आलम ने प्रेस को बताया गया है कि कई मीडिया रिपोर्टों में यह खबर प्रकाशित की जा रही है कि चुनाव आयोग ने सीएम को विधायक के रूप में उनकी अयोग्यता की सिफारिश` को लेकर फैसला सुनाया है. हालांकि इस संबंध में चुनाव आयोग या राज्यपाल से  सीएमओ को कोई पत्र नहीं मिला है. वहीं, मुख्यमंत्री आवास की तरफ से कहा गया है, संवैधानिक प्राधिकरणों और सार्वजनिक एजेंसियों का भाजपा नेताओं द्वारा दुरुपयोग भारतीय लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही