Search

 
 
 

एकतरफा मुकाबले में ड्रीम बिग को हराकर मिताली सीए क्वार्टर फाइनल में

 
Ranchi : लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में गोल चक्कर मैदान में खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल में मिताली सीए ने जीत दर्ज की. मिताली सीए ने ड्रीम बिग सीए को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रीम बिग की टीम रोहित की धारदार गेंदबाजी के सामने 125 रन पर सिमट गयी. टीम के लिए राहुल ने सर्वाधिक 33 व संदीप ने 31 रन जोड़े. रोहित ने अपने स्पेल में पांच रन खर्च कर चार विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिताली सीए की टीम ने 17.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की. टीम के लिए आदर्श ने सर्वाधिक 58 व शबन ने 42 रन बनाए. वहीं ड्रीम बिग के विनीत ने दो विकेट चटकाए. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-officials-arrived-on-the-information-of-collapse-in-closed-mine-got-the-mouth-closed/">धनबाद

: बंद खदान में चाल धंसने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी, मुहाने को बंद कराया

विधान सीसी को हराकर सोनेट क्रिकेट अकादमी क्वार्टफाइनल में

नेहरू ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में विधान सीसी को हराकर सोनेट क्रिकेट अकादमी की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. मैच में सोनेट क्रिकेट अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धीरज व आशीष की शानदार पारी के बदौलत 201 रन बनाए. धीरज ने 64 व आशीष ने टीम के लिए 55 रन बनाए. विधान सीसी के शिवांक व हरित ने तीन-तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी विधान सीसी की टीम 164 रन पर सिमट गयी. टीम के लिए रंजीत ने सर्वाधिक 54 रन बनाए. वहीं विपक्षी टीम के राजीव ने तीन व दिलखुश ने दो विकेट लिए. इसे भी पढ़ें - बैडमिंटन">https://lagatar.in/badminton-lakshya-sen-reaches-quarter-finals-of-indonesia-open/">बैडमिंटन

: इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही