Search

 
 
 

सहकारिता विभाग की सहायक निबंधक मिताली शर्मा 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

 
Koderma : जिला सहकारिता विभाग की सहायक निबंधक मिताली शर्मा को हजारीबाग एसीबी की टीम ने 10000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर प्रसाद यादव, पिता – स्व. मंगन यादव, ग्राम- गरहाई, पो.-पथलडीहा थाना-कोडरमा ने सहकारी विभाग के खिलाफ एसीबी को एक आवेदन दिया था, दिये गए आवेदन में बताया था कि वह कोडरमा व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड के प्रबंध समिति के सदस्य हैं और कोडरमा व्यापार मंडल बीज वितरण की नोडल एजेंसी है. पिछले दिनों सहयोग निबंधक मिताली शर्मा के द्वारा व्यापार मंडल का निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के बाद इस संबंध में जब वह सहायक निबंधक मिताली शर्मा से मिलने गये तो वो स्पष्टीकरण से बचाने के नाम पर 20,000 रुपए की मांग करने लगी. जिसके बाद रामेश्वर प्रसाद ने एसीबी एसपी, हजारीबाग को आवेदन दिया. एसीबी की टीम ने सत्यापन में मामला सही पाये जाने के बाद एक रणनीति तैयार की. जैसे ही मिताली शर्मा ने घूस की रकम ली, एसीबी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया. एसीबी की टीम उन्हें लेकर हजारीबाग चली गई. इसे भी पढ़ें : पलामू:">https://lagatar.in/palamu-acb-arrested-bada-babu-taking-bribe-in-special-land-acquisition-office/">पलामू:

ACB ने विशेष भू अर्जन कार्यालय में बड़ा बाबू को घूस लेते किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही