- मतदान ही लोकतंत्र की ताकत है : मंत्री
- मंत्री ने सपरिवार लाइन में खड़े होकर किया मतदान
- सभी मतदाताओं से वोट देने की अपील की
पहले मतदान, फिर करें अपना काम : ठाकुर
मतदान देने के बाद मंत्री ठाकुर ने गढ़वा जिलावासियों सहित पलामू संसदीय क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की. कहा कि सभी काम छोड़कर कर पहले मतदान करें, फिर अपना काम करें. मंत्री ने कहा कि मतदान हमारे लोकतंत्र की ताकत है. अपने इस ताकत का उपयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनायें. कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है. इस कार्य में कोई भी चूक ना करें. निश्चित रूप से वोट की ताकत का इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा कि एक-एक वोट कीमती है. आपके एक वोट से देश की तस्वीर बदल सकती है. देश हित एवं जनहित के लिए सभी लोगों को मतदान करना बहुत जरूरी है. कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्रिक देश है. सभी लोग मतदान करके ही इस पहचान को और मजबूत बना सकते हैं. मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, दिलीप गुप्ता, मुखिया अशोक चंद्रवंशी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे.alt="" width="2198" height="2560" />
alt="" width="1920" height="2560" />
alt="" width="2560" height="2531" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment