Search

 
 
 

मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत

 
Kolkata :  बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, मिथुन दा को सुबह करीब साढ़े 10 सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई. जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है. 73 वर्षीय अभिनेता का एमआरआई और बाकी जांच की गयी है. एमआरआई की रिपोर्ट का इंतजार है. फिलहाल उनकी तबियत कैसी है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. इस खबर के बाद दादा के फैंस परेशान हो गये हैं.

कश्मीर फाइल्स के लिए मिला `फिल्मफेयर अवॉर्ड`

मिथुन दा के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2023 में उन्होंने सुमन घोष की सुपरहिट बंगाली फिल्म काबुलीवाला में नजर आये थे.  2022 में मिथुन दा ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म `द कश्मीर फाइल्स` में अहम भूमिका निभायी थी. फिल्म में उन्होंने रिटायर्ड आईएएस का किरदार निभाया था. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए उनको `फिल्मफेयर अवॉर्ड` भी मिला था. मिथुन दा ने `परिवार`, `मेरा यार मेरा दुश्मन`, `बात बन जाये` और `दीवाना तेरे नाम` समेत करीब 350 फिल्में बनायी. इसके अलावा उन्होंने कई टेलीविजन सीरीज और डांस शोज में बतौर जज भी नजर आये. बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज भी उनको डिस्को डांसर के रूप में जाना जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही