NewDelhi : बीते सप्ताह शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 299.41 अंक या 0.39 प्रतिशत के लाभ में रहा. वहीं अंतिम कारोबारी दिन 13 जून को सेंसेक्स नये सर्वकालिक उच्चस्तर 77,145.46 पर पहुंच गया. शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स की टॉप 10 में से पांच कंपनियों का मार्केट कैप सामूहिक रूप से 85,582.21 करोड़ बढ़ गया. इससे सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सबसे अधिक लाभ में रही. समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई. जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का मूल्यांकन कुल मिलाकर 84,704.81 करोड़ घट गया.
शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, टॉप 10 में से 5 कंपनियों का एमकैप 85,582 करोड़ बढ़ा, LIC को सर्वाधिक लाभ
Last Updated: Jun 16, 2024 12:00 AM (IST)