Search

धनबाद में भारत बंद का मिला-जुला असर, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) केंद्र सरकार की सेना बहाली की अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार 20 जून को भारत बंद का धनबाद में मिला-जुला असर रहा. बंद को कई पार्टियों का समर्थन प्राप्त था. परंतु सोमवार को दिन भर कोई प्रदर्शनकारी या राजनीतिक दल सड़क पर नहीं दिखा. सड़क पर वाहन कम चल रहे थे, जबकि जरूरी काम वालों को छोड़ कर आम लोग भी प्रायः घरों में दुबके रहे. कुछ दुकानें भी खुली रहीं. सरकारी-गैरसरकारी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा पहले ही कर दी गई है. कोर्ट-कचहरी में सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज होता रहा.सरकारी और निजी कार्यालय में प्रतिदिन की तरह काम हुआ. दुकानें, बाजार खुले रहे, सड़क पर ऑटो और निजी वाहन जरूर थोड़े कम दिखे. सड़क पर भीड़ भी कुछ कम दिखी. बंद कराने के लिए ना तो छात्र  और न अभ्यर्थी ही सड़क पर उतरे.

                हर चौक-चौराहे पर पुलिस तैनात

[caption id="attachment_336270" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/band-police-300x161.jpeg"

alt="" width="300" height="161" /> हर मोड़ पर पुलिस की पैनी नजर[/caption] इधर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे. ड्रोन कैमरे से पूरे धनबाद रेलवे स्टेशन पर नजर रखी जा रही थी. 3 वज्र वाहन, 5 दमकल की गाड़ियां और 4 कंपनी अतिरिक्त सुरक्षा बल को रिजर्व रखा गया था, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके. सड़क और चौक - चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे. धनबाद रेलवे स्टेशन के चारों ओर पहले ही बैरिकेडिंग कर दी गई है. वहां भी भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात थे. डीआरएम चौक और श्रमिक चौक के रास्ते तथा  गया पुल की बगल के रास्ते को बैरिकेडिंग के जरिये सील कर दिया गया है. सिर्फ यात्री ही प्लेटफार्म पर जा सकते हैं. जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस बल की  तैनाती की गई थी. संवेदनशील तथा सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस तथा दंडाधिकारी तैनात दिखे. जिला प्रशासन की ओर से 29 स्थानों को संवेदनशील मानकर यहां दंडाधिकारी तथा सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई थी. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, श्रमिक चौक, रणधीर वर्मा चौक, जेपी चौक, बिरसा चौक तथा कोयला नगर चौक पर पुलिस व दंडाधिकारी तैनात दिखे. शहर में विशेष सशस्त्र बल तैनात थे. साथ ही चार कम्पनियों को रिजर्व भी रखा गया था. यह भी पढ़ें: धनबाद-गोमो">https://lagatar.in/33-trains-running-via-dhanbad-gomo-remained-cancelled-passengers-upset/">धनबाद-गोमो

होकर चलने वाली 33 ट्रेनें रहीं रद्द, यात्री हुए परेशान [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//