Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम : भूषण बाड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दूर करने का दिया आश्वासन

Advertisement
Advertisement
Simdega : विधायक भूषण बाड़ा ने शुक्रवार को विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कुरडेग प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. विधायक परकला, डुमरडीह, नवाटोली, लीटीमारा आदि गांव पहुंचे. वहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया. विधायक ने कहा कि वे ग्रामीणों की सभी समस्याओं को दूर करने की दिशा में कृत संकल्पित हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण एकजुट रहें. महागठबंधन की सरकार जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. ग्रामीण योजना का लाभ लेने के लिए आगे बढ़ें. अगर योजना का लाभ लेने में किसी तरह की कोई परेशानी हो रही है, तो उनसे संपर्क करें. उन्होंने कहा कि विधायक और सरकार आपकी है. आपकी सेवा के लिए है. जनता की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने ग्रामीणों को भी कांग्रेस के साथ जुड़ने की अपील की.

कुरडेग पीएचसी का किया निरीक्षण

मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कुरडेग पीएचसी का भी निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में मरीजों के लिए व्याप्त सुविधाओं की जानकारी ली. साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. विधायक ने कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सीय लाभ दें. मरीजों के साथ मधुर व्यवहार रखें. विधायक ने एमटीसी केन्द्र का भी निरीक्षण कर वहां भर्ती कुपोषित बच्चों की जानकारी ली. साथ ही अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों को एमटीसी केन्द्र में भर्ती कर उपचार करने के निर्देश दिये. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी हर्ष बारला, जिला उपाध्यक्ष अजीत लकड़ा, 20 सूत्री अध्यक्ष वाल्टर टोप्पो, विधायक प्रतिनिधि शीतल तिर्की, विजय बेग, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष देवनीस खलखो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/explosion-in-aluminum-smelting-factory-in-hazaribagh-two-workers-killed/">हजारीबाग

में एल्युमिनियम गलाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूर की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही