Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक आलोक चौरसिया ने बिजली के उलझे तार का मामला सदन में उठाया

Palamu : विधायक आलोक चौरसिया ने गुरूवार को झारखंड विधानसभा में मेदिनीनगर नगर निगम में उलझे बिजली के तार का मामला उठाया. बता दें कि पलामू जिले के मेदनीनगर नगर निगम क्षेत्र में बिजली का तार मकड़ी की जाल की तरह लटका हुआ है. आए दिन करंट लगने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती है. इसके पहले भी 1999 में रामनवमी के जुलूस के कारण 11000 वोल्ट के तार गिर जाने से कई लोगों की मृत्यु हो गई थी. अब तक बिजली विभाग के द्वारा शहरी क्षेत्र और खासकर नगर निगम क्षेत्र में बिजली तार का मकड़जाल सुधारा नहीं गया. विधायक आलोक चौरसिया ने सदन में कहा कि इस संबंध में ठोस कदम उठाया जाना चाहिए, बिजली का तार अंडर ग्राउंड हो जिससे सुरक्षा भी रहेगा और बिजली की चोरी भी रूकेगी. इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा,">https://lagatar.in/pm-modi-will-interact-with-workers-leaders-today-regarding-the-results-of-tripura-nagaland-meghalaya-assembly/">त्रिपुरा,

नगालैंड,मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी आज कार्यकर्ताओं-नेताओं से रूबरू होंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही