Search

 
 
 

दूसरे दिन भी ED के समक्ष उपस्थित हुईं विधायक अंबा प्रसाद, सोमवार को 8 घंटे हुई थी पूछताछ

 
Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष विधायक अंबा प्रसाद मंगलवार को फिर उपस्थित हुईं. दोपहर के करीब तीन बजे अंबा प्रसाद ईडी ऑफिस पहुंची. जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई. इससे पहले सोमवार को ईडी ने अंबा प्रसाद से आठ घंटे पूछताछ की थी. अंबा हजारीबाग में जमीन पर अवैध कब्जा, बालू कारोबारियों से उगाही और रंगदारी के जरिए मनी लॉन्ड्रिग मामले की आरोपी हैं. सोमवार को ईडी ने उनके भाई अंकित साव से भी कई सवाल किए थे. इसे पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/major-accident-in-bihars-siwan-2-women-and-3-children-killed-after-being-hit-by-train/">बिहार

के सिवान में बड़ा हादसाः ट्रेन की चपेट में आने से 2 महिला और 3 बच्चों की मौत

मोबाइल डाटा कराया रिट्रीव

ईडी ने अंबा के जब्त सारे मोबाइल का डाटा रिट्रीव कराया. वहीं ईडी ऑफिस के बाहर मीडिया से अंबा प्रसाद ने कहा कि ईडी ने ज्यादातर प्रश्न उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से किए, जो उनसे जब्त किए गए थे. अंकित के मोबाइल का डाटा भी रिट्रीव करा बालू कारोबार से हुई आय पर सवाल किए गए. बता दें कि ईडी ने अंबा को चार अप्रैल को बुलाया था, पर स्वास्थ्य कारणों से वह नहीं आ सकी थीं. इसे भी पढ़ें- ईडी">https://lagatar.in/ed-could-not-prove-chhattisgarhs-liquor-scam-worth-rs-2000-crore/">ईडी

नहीं साबित कर सकी छत्तीसगढ़ के 2000 करोड़ का शराब घोटाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही