Search

 
 
 

अपने ही क्षेत्र में विधायक अंबा प्रसाद को झेलना पड़ा विरोध

 
Hazaribag : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड स्थित बारियातू पंचायत में विधायक अंबा प्रसाद को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. वह सोमवार की शाम वहां जितिया पूजा के अवसर पर बारियातू पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंची थीं. उसी दौरान भरी सभा में एक युवक संतोष साव ने माइक लेकर उनसे कामकाज का हिसाब मांगना शुरू कर दिया. हद तो तब हो गई, जब युवक ने कहा कि 15 साल से उनके परिवार के तीन सदस्य पिता योगेंद्र साव, माता निर्मला देवी और खुद अंबा प्रसाद सत्ता का सुख उठा रही हैं. इसे भी पढ़ें–वाह">https://lagatar.in/wow-the-department-of-business-it-took-full-day-to-find-a-fault-10-hours-of-worried-harmuwasi/">वाह

रे ब‍िजली व‍िभाग…एक फॉल्‍ट ढूंढने में लगा द‍िया पूरा द‍िन, 10 घंटे परेशान रहे हरमूवासी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/vvvv-2-2.jpg"

alt="" width="400" height="700" />

सवाल-जवाब के दौरान चुप रहीं अंबा प्रसाद

युवक ने उनसे क्षेत्र के विकास का हिसाब मांगा. उस युवक का समर्थन वहां मौजूद भीड़ ने भी किया. उसके बाद विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि ने इसका जवाब भी दिया. लेकिन भीड़ उनके जवाब को सुनने के दौरान हो-हल्ला करती रही. वहीं इस पूरे वाक्ये के दौरान विधायक अंबा प्रसाद वहां खामोश रहीं. इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/vvvv-4.jpg"

alt="" width="500" height="700" />

शराब पिलाकर विरोधियों ने किया षड्यंत्र: अंबा प्रसाद

पूरे प्रकरण पर बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि युवक को शराब पिलाकर विरोधियों ने उनके खिलाफ षड्यंत्र किया है. वह युवक नशे में था और वह रांची में रहता है. उसे तो बड़कागांव के बारे में रत्तीभर भी जानकारी नहीं है. उस युवक के पिता को भी उन्होंने ही नौकरी लगवाई. विरोधी दल के कहने पर उस युवक को उनके कार्यक्रम में भेजा गया और हंगामा करवाया गया. यह विरोधी पार्टी की सोची-समझी और बनी-बनाई रणनीति थी. बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र और वहां की जनता उनके लिए क्या मायने रखती है, यह बात पूरे लोग जानते हैं. उन्होंने या उनके माता-पिता ने क्या काम किया है, यह क्षेत्र में देखने की चीज है. यहां की जनता ने उन्हें और उनके परिवार को अपार स्नेह और समर्थन दिया है. इसे भी पढ़ें–साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-minister-of-state-for-railways-said-own-past-bjp-will-win-rajmahal-lok-sabha-seat/">साहिबगंज

: रेल राज्य मंत्री ने कहा, खुद के बुते बीजेपी जीतेगी राजमहल लोकसभा सीट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही