Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक अंबा प्रसाद ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित सड़क का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने पतरातू प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में अधिकारियों के साथ प्रस्तावित सड़क का निरीक्षण किया. साथ ही छूटे हुए सड़कों की अनुशंसा कर जल्द ही निर्माण कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया. विधायक ने अधिकारियों के साथ मतकमा चौक से देवरिया, कुशियारा, किन्नी, गेगदा एवं चिकोर गांधी चौक पहुंचकर सड़कों का निरीक्षण किया. और छूटे हुए सड़कों का निर्माण सुनिश्चित करने की बात कही. इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि, पथ निर्माण विभाग को मेरे द्वारा भेजी गई अनुशंसा के बाद कई सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है. लेकिन कई सड़कें जो छूट गई हैं, उसके निर्माण के लिए अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर रही हूं. [caption id="attachment_93861" align="aligncenter" width="600"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/06/12-29.jpg"

alt="निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देती विधायक अंबा प्रसाद" width="600" height="400" /> निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देती विधायक अंबा प्रसाद[/caption] इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-government-declared-black-fungus-as-epidemic-cabinet-approved/93852/">झारखंड

सरकार ने ब्लैक फंगस को घोषित किया महामारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

सर्वे, टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए छूटे हुए सड़कों का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को मतकमा गांधी चौक से निम्मी, ओरियातू, होनहेटांड, सुथरपुर होते हुए चंदवे चौक रांची मुख्य पथ, मतकमा चौक से मतकमा होते हुए लादी मुख्य पथ एवं मतकमा चौक से देवरिया, भंडरा, किन्नी होते हुए गेगदा भाया कुरसे तक की सड़क का जल्द निर्माण कराने की बात कही. मौके पर मौजूद पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने कहा कि, सड़क निर्माण के लिए सर्वे का काम जल्द शुरू होगा. और जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया कर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. देखिए वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=hFTllQStqYE

इसे भी पढ़ें-टीकाकरण">https://lagatar.in/latehar-district-administration-will-make-villagers-aware-through-street-plays-for-vaccination/93791/">टीकाकरण

के लिए नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को जागरूक करेगा लातेहार जिला प्रशासन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही