Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक अंबा प्रसाद पहुंची पिपरवार, गणेश पूजा में हुईं शामिल समेत कई खबरें

Advertisement
Advertisement

विधायक अंबा प्रसाद पहुंची पिपरवार, गणेश पूजा में हुईं शामिल

Ranchi: बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने मंगलवार की शाम पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान बचरा पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बुके देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने बचरा बंसत विहार स्थित टीएच कॉलोनी और बचरा बाजारटांड़ गणेश पूजा महोत्सव में शामिल हुई. इस दौरान उन्होंने गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर क्षेत्र और राज्य की सुख शांति एवं खुशहाली की कामना की. इस दौरान पूजा समिति द्वारा विधायक का बुके देकर स्वागत किया. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र गुप्ता, सुभाष साव,मंगल सिंह, अनिल सोनी, संतोष यादव,बंसत साव,उमेश कुमार सहित पूजा समिति के बंसत कुमार,ओमप्रकाश सिंह,गांधीराम साहु, राहुल पांडेय,किशुन केवट,शंकर सतनामी सहित काफी संख्या मे लोग मौजूद थे. --------- [caption id="attachment_762763" align="alignnone" width="1277"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/HO.jpg"

alt="" width="1277" height="542" /> अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता, उमवि बिजेन ने जीता खिताब[/caption]

अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता, उमवि बिजेन ने जीता खिताब

Ranchi: खेलो झारखंड अंतर्गत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में 18 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले मुकाबले के कबड्डी प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजेन के छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग के अंडर 17 वर्ग में विजेता एवं अंडर-19  बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब जीत कर पिपरवार कोयलांचल का नाम रोशन किया है. इस प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजेन की लड़कियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर 17 एवं अंडर-19 वर्ग के ग्रुप में अपना दमखम दिखाया. इसमें रोशनी कुमारी सोनम कुमारी प्रेरणा कुमारी फूल कुमारी किरण कुमारी प्रेमलता गंझु सीमा कुमारी प्रियंका कुमारी रंजू कुमारी मुनिया कुमारी रिया कुमारी आंचल कुमारी रूपक कांति सामंता आदि लड़कियों की टीम ने चतरा जिला स्तर खेलो प्रतियोगिता जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्वालीफाई किया. इन लड़कियों के द्वारा बेहतर खेल प्रदर्शन करने पर विद्यालय के प्राचार्य रूपनाथ उरांव टंडवा प्रखंड प्रमुख रीना कुमारी टंडवा दक्षिणी जिला परिषद सदस्य नेहा उरांव बहेरा पंचायत मुखिया रेखा कुमारी मुखिया पति रमेश मुंडा समाजसेवी सचिन पासवान आदि ने इन बालिकाओं के उज्जवल भविष्य को लेकर मंगल कामना की है, साथ ही राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भी परचम लहराने का आह्वान किया. ----------- [caption id="attachment_762764" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/RAIYAT-1.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> रैयत विस्थापित मोर्चा ने बेंती में चलाया जनसंपर्क अभियान[/caption]

रैयत विस्थापित मोर्चा ने बेंती में चलाया जनसंपर्क अभियान

पिपरवार : रैयत विस्थापित मोर्चा पिपरवार कमेटी के द्वारा सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के विस्थापित गांव बेंती मे जन सम्पर्क अभियान चलाया गया. कार्यक्रम मे केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर आगामी 21 सितंबर को एनके एरिया के डकरा में होने वाले मोर्चा के 13वें स्थापना दिवस को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. स्थापना दिवस को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने को लेकर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया गया. मौके पर मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इक़बाल हुसैन,केंद्रीय सचिव रामचंद्र उराव,इदरीस अंसारी, बिजय महतो,रामबालक गंझु,प्रेम ठाकुर,विकास दूबे, लियाक़त अंसारी,श्रवण महतो,मो. जावेद,अमर महतो,मुस्लिम अंसारी,दिलीप गंझु सहित कई लोग मौजूद थे. --------- [caption id="attachment_762765" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/GANESH-PUJA-2.jpg"

alt="" width="1600" height="716" /> पिपरवार में गणेश पूजा की धूम[/caption]

पिपरवार में गणेश पूजा की धूम

पिपरवारः कोयलांचल क्षेत्र और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में गणेश पूजा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. बचरा बसंत विहार स्थित टीएच कॉलोनी मे तीन दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का मंगलवार को शुभारंभ किया गया. जानकारी के अनुसार, विधिवत पूजा अर्चना के बाद पंडाल का पट खोल दिया गया. पट खुलने के साथ ही गणेश भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तों की काफी भीड़ देखी गई. मौके पर श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा महोत्सव पर भक्ति जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. 21 सितम्बर को हवन यज्ञ के साथ इसका समापन किया जाएगा. इस अवसर पर आयोजन समिति के गांधीराम साहु,बंसत कुमार,संतोष दास,राहुल पाण्डेय,डीके पाण्डेय, ओमप्रकाश सिंह,किशुन केवट,काली दास,बासदेव गंझु,शंकर सतनामी,राजु कुमार,राम कुमार,राज कुमार,देवनारायण,रूपलाल केवट,दुलार चन्द,लखेश्वर लाल, गंगा राम,विजय कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/111-13.jpg"

alt="" width="1600" height="736" /> इधर सीआईएसएफ आवासीय परिसर में भी गणेश पूजा का आयोजन किया गया. मंगलवार की सुबह विधिवत पूजा अर्चना के बाद सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसके बाद गणेश भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तों की काफी भीड़ देखी गई. गणेश पूजा में सीआईएसएफ के कई पदाधिकारी और जवान सपरिवार शामिल हुए. वहीं बेती पंचायत मे भी गणेश पूजा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर पूजा समिति के सुनील केशरी,नीरज केशरी,रोहित कुमार,आदित्य केशरी,पंकज केशरी,रोहन गझू,अभय केशरी,नितेश प्रजापति,अमित केशरी, रोहित केशरी,रवि केशरी, सोनू केशरी,विनय केशरी, विकी केशरी,गोलू केशरी, मनीष, विशाल, हिमांशु, अंकुश,रोशन,छोटू,गुडु,जयराम भुईयां,सिकेन्द्र प्रजापति सहित कई लोग मौजूद थे. बचरा बाजारटांड़ में सन क्लब द्वारा गणेश पूजा की शुरुआत की गई. पूजा को लेकर आकर्षक पंड़ाल का निर्माण किया गया. जिसमें भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव के दौरान कई भक्ति कार्यक्रम सहित महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही