Search

 
 
 

सांसद जयंत सिन्हा के कार्यों का श्रेय ले रहीं विधायक अंबा प्रसाद: सुमन सिंह

 
Patratu / Ramgarh : हजारीबाग सांसद के डीएमएफटी मद प्रतिनिधि सुमन सिंह ने मंगलवार को भुरकुंडा रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर बड़कागांव विधायक पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले को प्रतिवर्ष 120 करोड़ रुपए डीएमएफटी फंड में प्राप्त हो रहे हैं. बोर्ड के माध्यम से योजनाओं का चयन कर आच्छादन कार्य भी किया जा रहा है. लेकिन, बड़े दुख की बात है कि हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा द्वारा किए गए विकास कार्यों को अपना बता कर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद अपना श्रेय लूटने की कोशिश कर रही हैं. हद तब हो गई, जब रेलवे द्वारा बनाए जा रहे ओवरब्रिज को भी अपना कार्य बता कर विधायक श्रेय लेना चाह रही हैं. जबकि, रेलवे 100% राशि देकर आरओबी का निर्माण करवा रही है. सांसद प्रतिनिधि ने आम जनता को गुमराह कर दूसरे के काम का श्रेय खुद लेने पर बड़कागांव विधायक की घोर निंदा की. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-india-protest-against-the-central-government-pm-modi-on-target/">हजारीबाग

: केंद्र सरकार के खिलाफ ‘इंडिया’ का धरना, निशाने पर रहे पीएम मोदी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही