Search

 
 
 

शिक्षा विरोधी हैं विधायक अमित यादव : प्रो. जानकी यादव

 
बरकट्ठा विधायक पर बरसे पूर्व विधायक, कहा-13 सूत्री मांगों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और चलाएंगे जन जागरण अभियान Barkattha : बरकट्ठा में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस और विज्ञप्ति जारी कर पूर्व विधायक प्रो. जानकी यादव ने आरोप लगाया है कि विधायक अमित कुमार यादव शिक्षा विरोधी हैं. तभी डिग्री कॉलेज का विरोध कर रहे हैं. प्रो. जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि जनता ने अपने आंदोलन से डिग्री कॉलेज के भवन का निर्माण करवाया है. अब विधायक शिक्षा का विरोध कर रहे हैं. कहते हैं कि डिग्री कॉलेज का मापदंड पूरा नहीं हुआ है. वह किस मापदंड की बात कर रहे हैं. वह चाहते हैं कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी पढ़ाई शुरू नहीं हो. विधायक कब तक जनता को भ्रमित करते रहेंगे और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर राजनीति रोटी सेंकते हुए बच्चों का भविष्य बर्बाद करेंगे. इसे भी पढ़ें :ADG">https://lagatar.in/dgp-honored-priya-dubey-promoted-to-adg-rank-with-a-batch/">ADG

रैंक में प्रोन्नत प्रिया दुबे को DGP ने बैच लगा कर किया सम्मानित

जानकी यादव ने विधायक पर फर्जी पत्र जारी करने का लगाया आरोप

उन्होंने विधायक पर तिरंगे का अपमान करने का भी आरोप लगाया. पूर्व विधायक ने कहा कि राजकीय पोलटेक्निक कॉलेज और गोहाल के उद्घाटन को भी विधायक अवैधानिक व नियम के विरुद्ध बताते हैं. विधायक ने उन पर फर्जी पत्र जारी करने का आरोप लगाया. जबकि हकीकत यह है कि वह पत्र में दिनांक और पत्रांक दोनों है. प्राचार्य का हस्ताक्षर भी है. गलतियां खुद करते हैं और दोष उन पर मढ़ते हैं. पूर्व विधायक ने कहा कि पिछले साल सितंबर में जब चलकुशा में वह धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, तो उन पर विधायक ने जानलेवा हमला कराया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के सवाल पर, तिरंगे का अपमान, कुशासन, भय और भ्रष्टाचार समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे और जन जागरण अभियान चलाएंगे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-courses-being-conducted-under-nep-in-iit-ism-director/">धनबाद

: आईआईटी-आईएसएम में एनईपी के तहत कराए जा रहे पाठ्यक्रम : निदेशक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही