Koderma : जयनगर प्रखंड के पिपचो चौक में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें विधायक अमित कुमार यादव शामिल हुए. यह शिक्षक सकलदेव राम तथा उनके सहयोगियों के द्वारा दिया गया था. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह देश सर्व धर्म समागम का देश है. ऐसे में हम सबको भी एक साथ मिलकर सभी त्योहारों को मनाना चाहिए. रमजान, दुर्गा पूजा, रामनवमी सहित सभी त्योहार सबको एक नई सीख देता है. उसका अनुपालन होना चाहिए. रमजान एक पवित्र माह है. इसमें अच्छा संकल्प और अच्छा निर्णय लेने की जरूरत है. शिक्षक सकलदेव राम ने कहा कि आने वाले दिनों में दोनों कौम के बीच एकता बढ़ेगी एवं हिंदू मुस्लिम के बीच फर्क मिटता दिखेगा. मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि देव नारायण यादव, विनोद यादव, डॉ. मतीन खान, रामेश्वर यादव, शिक्षक सकलदेव राम, मुखिया कौसर खान, इमरान खान, सबील अहमद, नवाब खान, कुंदन कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, इंद्रदेव कुमार यादव, रवि कुमार, मुकेश कुमार, नेहाल खान, बबलू खान, जफरान खान, नजम अंसारी, सादिक अंसारी, मुख्तार अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चान्हो">https://lagatar.in/illegal-endowment-of-35-acres-of-land-in-chanho-co-accused-of-disturbances/">चान्हो
में 35 एकड़ जमीन की अवैध बंदोबस्ती, सीओ पर गड़बड़ी करने का आरोप [wpse_comments_template]
इफ्तार पार्टी में शामिल हुए विधायक अमित यादव, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

Leave a Comment