Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक अनंत ओझा ने एक साथ किया 150 योजनाओं का शिलान्यास समेत साहिबगंज की 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : राजमहल विधायक अनंत ओझा ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र में एक साथ 150 योजनाओं का शिलान्यास किया. नगर परिषद क्षेत्र के रोबटर्सन क्लब में आयोजित शिलान्यास समारोह में विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर नारियल फोड़ कर योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं के निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च होंगे. इससे पूर्व भाजपा के नगर अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक अनंत ओझा का स्वागत किया. विधायक ने कहा कि विधायक निधि मद से करोड़ों की लागत 150 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है. योजनाओं के पूरा होने पर लोगों को लाभ मिलेगा. इस अवसर पर भाजपा नेता गणेश तिवारी, रामानंद साह, कमल महावर, पंकज चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, जयप्रकाश सिन्हा, सन्तोष चौधरी, दिनेश पांडेय, चांदनी देवी, विनोद चौधरी, चन्द्रभान शर्मा, राजीव चौधरी, राजेश गौड़, चेतन शर्मा, प्रदीप तांती आदि  मौजूद रहे.

साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राहुल को महिला कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार

[caption id="attachment_859509" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/प्राचार्य.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रभार ग्रहण करते प्रार्चाय डॉ.राहुल कुमार[/caption] Sahibganj : साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार संतोष को महिला कॉलेज साहिबगंज के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार मिला है. इस संबंध में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति ने पत्र जारी किया है. इसके साथ ही डॉ. राहुल कुमार संतोष ने बुधवार को महिला कॉलेज के प्राचार्य का दायित्व संभाल लिया. महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीरा चौधरी के इस्तीफा के बाद डॉ. राहुल को अतिरिक्त प्रभार मिला है. डॉ. मीरा साहिबगंज महाविद्यालय में अपने पूर्व पद वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्षा के पद पर योगदान देगीं.

बंदियों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

Sahibganj : भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान साहिबगंज की ओर से बुधवार को मंडलकारा के बंदियों के लिए मशरूम  उत्पादन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती ने किया. अपने संबोधन में डीसी ने बंदियों से प्रशिक्षण लेने की अपील की. कहा कि जब आप जेल से बाहर निकलेंगे, तो यह प्रशिक्षण आपके काम आएगा और मशरूम का बेहतर उत्पादन कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि अच्छी सोच अच्छी दिशा में ले जाती है, जिससे आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है. प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 मार्च तक चलेगा. मौके पर उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, मंडल कारा अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन, सुधीर कुमार व बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : सड़क">https://lagatar.in/youth-dies-in-road-accident-villagers-block-giridih-gandey-road-for-12-hours/">सड़क

हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने गिरिडीह-गांडेय मार्ग 12 घंटे रखा जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही