Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विधायक की पहल पर माचा अस्पताल के जमीनदाताओं को मिला नियुक्ति पत्र

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी की पहल पर सोमवार को माचा अस्पताल निर्माण के लिए जमीन दान करने वाले 13 में से छह जमीनदाताओं के उत्तराधिकारीयों को आउटसोर्सिंग के तहत नियुक्ति पत्र सौंपा गया. विधायक मंगल कालिंदी ने सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस दौरान जिले के सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी उपस्थिति थे. नियुक्ति पत्र पाने वालों में मुख्य रूप से माचा गांव निवासी भागवत दत्त, सुषेन दत्त, शतिनाथ दत्त, संजय कुमार दत्त, शुक्ला दत्त व सौमित्र दत्त शामिल हैं. सभी लोग विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार से ही योगदान करेंगे. वर्षों की मांग पूरी होने एवं नियुक्ति पत्र मिलने पर जमीन दाताओं के चेहरे खिल उठे. वही बाकी बचे अन्य जमीन दाताओं को भी जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र प्रदान करने का आश्वासन विधायक ने दिया. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-jalminar-and-chapakal-bad-villagers-upset/">तांतनगर

: जलमीनार व चापाकल खराब, ग्रामीण परेशान

सीएचसी में जल्द लगेगा अल्ट्रासाउंड मशीन

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वर्षों पूर्व माचा अस्पताल का निर्माण किया गया था, लेकिन किसी ने भी इसे खोलने का प्रयास नहीं किया. उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही मेरे प्रयास से अस्पताल को चालू करवाया और आज नियुक्ति पत्र देकर जमीन दाताओं की मांग पूरा की. विधायक ने माचा सीएचसी में अपने निधि से गर्भवती महिलाओं के लिए एक अल्ट्रासाउंड मशीन व ब्लड जांच करने के लिए एक मशीन देने की घोषणा की. इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, बीडीओ अरविंद बेदिया, सीओ चंद्रशेखर तिवारी, सीएचसी प्रभारी डॉ क्रिस्टॉफर बेसरा, डॉ सोमेन दत्त, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू,प्रमुख बालिका सोरेन, सुभाष कर्मकार, अश्विनी महतो समेत अन्य कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही