Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस के जवानों को 20 दिन की क्षतिपूर्ति छुट्टी देने को लेकर विधायक अनूप सिंह ने सीएम का जताया आभार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड पुलिस के जवानों को 20 दिन की क्षतिपूर्ति छुट्टी देने को लेकर बेरमो विधायक अनूप सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन का आभार जताया है. अनूप सिंह ने कहा कि सीएम का यह सराहनीय कदम झारखंड पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ाने का काम करेगा. साथ ही झारखंड पुलिस के जवान पूरे उत्साह के साथ राज्य की सेवा में जुटे रहेंगे. जो काम पहले नहीं हुआ था, वह काम सीएम हेमंत सोरेन ने किया. उनका यह काम सराहनीय है. इसके लिये मैं सीएम को बधाई देता हूं. पुलिसकर्मियों की यह मांग पांच साल से अधिक समय से थी. लेकिन पूर्व की सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया था. मंत्रिमंडल में प्रस्ताव भेजने की स्वीकृति प्रदान की थी झारखंड पुलिस में कार्यरत पुलिस निरीक्षक से लेकर चतुर्थ वर्ग तक के कर्मचारियों को हर साल 20 दिन की क्षतिपूर्ति छुट्टी देने की सुविधा बुधवार से बहाल कर दी गई. इससे पहले बीते नौ जून को मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस में पुलिस निरीक्षक से लेकर चतुर्थ वर्ग तक के कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश की सुविधा बहाल करने के लिए मंत्रिमंडल में प्रस्ताव भेजने की स्वीकृति प्रदान की थी. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-decision-50000-assistant-teachers-will-be-appointed-in-primary-and-middle-schools/">झारखंड

कैबिनेट का फैसला : प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 50,000 सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही