Ranchi : विधायक भूषण बाड़ा पर कथित रुप से दुष्कर्म लगाने के आरोपों को लेकर खबर प्रसारित करने वाली डिजिटल मीडिया द भारत मित्र के दफ्तर में रविवार को सिमडेगा पुलिस पहुंची. सिमडेगा पुलिस के साथ अरगोड़ा थाना की पुलिस भी थी. पुलिस ने दफ्तर में माईक आदि जब्त कर किया है.
पुलिस के द भारतमित्र के दफ्तर पहुंचने की सूचना पर भाजपा के पूर्व सांसद दीपक प्रकाश समेत अन्य भाजपा नेता पहुंचे. भाजपा नेताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. साथ ही यह सवाल उठाया कि पुलिस ने अभी तक दुष्कर्म के आरोपी विधायक को गिरफ्तार नहीं किया है और उसकी खबर दिखाने वाले मीडियाकर्मी को परेशान कर रही है.
उल्लेखनीय है कि जिस नाबालिग बच्ची ने विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उसकी दादी ने सिमडेगा में प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्राथमिकी में दिलीप और द भारतमित्र के अभिषेक भारती पर बच्ची का अपहरण करने और विधायक के खिलाफ झूठे बयान दिलवाने का आरोप लगाया है.