Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक कैश कांड: ईडी ऑफिस पहुंचे कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी,पूछताछ शुरु

Ranchi : झारखंड सरकार गिराने की साजिश केस की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रही है. इसे लेकर बुधवार को कांग्रेस से निलंबित विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ईडी ऑफिस पहुंचे. जहां उनसे ईडी ने पूछताछ शुरू कर दी है. इस मामले में ईडी ने विधायक इरफान अंसारी और राजेश कच्छप से ईडी पूछताछ कर चुकी है. अब ईडी तीसरे आरोपी विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी से बुधवार को पूछताछ जारी है. इससे पहले जनवरी महीने में नमन को एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर नमन एजेंसी के दफ्तर नहीं पहुंचे थे. इसके बाद ईडी ने उन्हें दूसरा समन भेजा, जिसमें 8 फरवरी को ईडी दफ्तर में उपस्थित होने को कहा था. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-100-meter-area-of-42-hospitals-declared-as-silent-zone/">रांची

: 42 हॉस्पिटलों के 100 मीटर वाले क्षेत्र साइलेंट जोन घोषित

क्या है मामला

गौरतलब है कि 30 जुलाई 2022 को कांग्रेस के तीनों विधायक एक साथ 48 लाख नकदी के साथ पकड़े गए थे. तब अरगोड़ा थाना में बेरमो विधायक अनूप सिंह ने जीरो एफआईआर दर्ज कराया था. इसी आधार पर तीनों विधायकों को बंगाल पुलिस ने जेल भेज दिया था. अनूप सिंह ने आरोप लगाया था कि विधायकों ने उन्हें 10 करोड़ रुपये देने का प्रलोभन दिया था. इसके साथ ही कांग्रेस का साथ छोड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री पद देने की बात कही थी. कोलकाता में हुए कैश कांड में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन को गिरफ्तार किया गया. बाद में इस मामले को ईडी ने टेकओवर कर लिया था. मामले की तफ्तीश के लिए ही तीनों विधायकों को एक-एक कर ईडी दफ्तर बुलाया जा रहा है. इससे पहले 6 फरवरी को इरफान अंसारी, 7 फरवरी को राजेश कच्छप से ईडी पूछताछ कर चुकी है और दोनों विधायकों ने ईडी के सामने खुद को निर्दोष बताया है. ईडी ने इस मामले में कांग्रेस के सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की का भी बयान दर्ज करने का फैसला लिया है. इसे भी पढ़ें - स्मृति">https://lagatar.in/bride-to-be-smriti-iranis-darling-will-be-married-in-500-years-old-royal-fort/">स्मृति

ईरानी की लाडली बनने चलीं दुल्हन, 500 साल पुराने शाही किले में होगी शादी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही