Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक कैश कांड : जीरो FIR के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Ranchi : सरकार गिराने के लिए कैश लेने के आरोपी कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. शुक्रवार की सुनवाई के दौरान सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया है.
इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-cms-security-in-charge-vimal-kumar-called-for-questioning-on-february-28/">CM

के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार को ED ने भेजा समन, 28 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

क्रिमिनल रीट दाखिल कर जांच की मांग की 

बता दें कि विधायक राजेश कच्छप ने विधायक अनूप सिंह द्वारा कैश कांड में कराई गई ज़ीरो FIR के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. राजेश कच्छप ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल रीट दाखिल कर इस पूरे मामले में जांच की मांग की है. इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर की कोर्ट में हुई. विधायक राजेश कच्छप की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने पक्ष रखा. राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने पक्ष रखा. केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता विनोद साहू ने कोर्ट में बहस की.
इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-bikes-collided-in-rajganj-one-youth-died-3-injured/">धनबाद

: राजगंज में दो बाइक में भिड़ंत, एक युवक की मौत, 3 घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही