Search

 
 
 

विधायक कैश कांड : ईडी ऑफिस पहुंचे विधायक राजेश कच्छप, पूछताछ शुरू

 
Ranchi : विधायक कैश कांड मामले में कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) के ऑफिस पहुंचे है. जिसके बाद बाद ईडी के द्वारा उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है.राजेश रांची के खिजरी विधानसभा से विधायक हैं, उनपर आरोप है कि हेमंत सरकार के खिलाफ जो रची गई थी उस साजिश में वो भी शामिल थे. बता दें कि इससे पहले जनवरी महीने में ही राजेश कच्छप को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर राजेश ने दो सप्ताह का समय मांगा था. जिसके बाद ईडी ने उन्हें दूसरा समन जारी कर सात फरवरी को ईडी के जोनल कार्यालय बुलाया था. इसे भी पढ़ें - पटना:">https://lagatar.in/patna-sushil-modi-said-on-adani-issue-central-government-is-ready-for-discussion-as-per-rules/">पटना:

अडानी मुद्दे पर बोले सुशील मोदी, ‘केंद्र सरकार नियमानुसार चर्चा के लिए तैयार’

 48 लाख नकदी के साथ पकड़े गये थे 

गौरतलब है कि 30 जुलाई 2022 को कांग्रेस के तीनों विधायक एक साथ 48 लाख नकदी के साथ पकड़े गये थे. तब अरगोड़ा थाने में बेरमो विधायक अनूप सिंह ने जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी. इसी आधार पर तीनों विधायकों को बंगाल पुलिस ने जेल भेज दिया था. अनूप सिंह ने आरोप लगाया था कि विधायकों ने उन्हें 10 करोड़ रुपये देने का प्रलोभन दिया था साथ ही कांग्रेस का साथ छोड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री का पद देने की बात कही थी.

सोमवार को विधायक इरफान अंसारी से हुई है पूछताछ 

झारखंड में सरकार गिराने की साजिश में मनी लाउंड्रिंग के पहलुओं पर कांग्रेस से निलंबित विधायक इरफान अंसारी से ईडी ने सोमवार को लंबी पूछताछ की थी. सोमवार को दिन के 11 बजे इरफान अंसारी ईडी के रांची जोनल कार्यालय पहुंचे थे, ईडी को पूछताछ में कांग्रेसी विधायक ने कहा कि वह सरकार गिराने की साजिश में कभी शामिल नहीं रहे हैं, ना ही उन्होंने सरकार गिराने के लिए कभी खुद या किसी अन्य विधायक के जरिए कांग्रेस विधायक अनूप सिंह को घूस देने की पेशकश की थी. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-in-old-age-a-young-man-stripped-himself-naked-condition-critical/">रांची

: बुढ़मू में युवक ने निर्वस्त्र होकर खुद का काटा गला, हालत गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही