Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक सीपी सिंह ने रांची विस क्षेत्र के हर वार्ड से 50 अत्यंत गरीबों की मांगी सूची,बोले- 1000 रुपये मदद की करूंगा अनुशंसा

Advertisement
Advertisement

संक्रमण को देख बीते 19 अप्रैल को विधायक निधि कोष से 20 लाख रुपये की कर चुके हैं अनुशंसा

Ranchi: रांची विधानसभा अंतर्गत पड़ने वाले वार्डों के अत्यंत गरीब लोगों को मदद देने के लिए विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने हाथ बढ़ाया है. उन्होंने अपने विधानसभा वाले वार्ड पार्षदों से कहा है कि वे अपने वार्ड के 50 अत्यंत गरीब परिवार की सूची उपलब्ध कराएं, उन्हें वे अपने विधायक निधि से तत्काल 1000 रूपये की आर्थिक मदद देने की अनुशंसा करेंगे.Lagatar.in से बातचीत में विधायक सीपी सिंह ने कहा है कि उनके विधानसभा में कुल 20 वार्ड पड़ते हैं. इन वार्डों में प्रमुख रूप से वार्ड 10,11,12,13,14,15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23,24, 27, 28, 29, 30, 31, 32 और 46 शामिल हैं.लॉकडाउन से प्रभावित प्रत्येक परिवार को वे आर्थिक मदद देना चाहते हैं.

वार्ड पार्षदगण को लिखे पत्र में विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है. ऐसी परिस्थिति में अत्यंत गरीब लोगों को जीवनयापन करने में काफी परेशानी हो रही होगी. ऐसे में सभी पार्षदों से उनका अनुरोध है कि वे अपने वार्ड क्षेत्र अंतर्गत 50 अत्यंत निर्धन लोगों की सूची उन्हें तत्काल उपलब्ध कराएं.

विधायक के मुताबिक यह वैसे 50 लोग होने चाहिए, जिनके पास जीविकोपार्जन की कोई सुविधा नहीं है. ऐसे प्रभावित प्रत्येक गरीब परिवार को वे अपने विधायक निधि से तत्काल राहत देते हुए 1000 की आर्थिक मदद पहुंचाएंगे. सीपी सिंह ने कहा कि यह आर्थिक मदद गरीब परिवार के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान करने की अनुशंसा करूंगा.

इससे पहले बीते 19 अप्रैल को विधायक ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण व क्षेत्र की गरीब जनता की परेशानियों को देखते हुए अपने विधायक कोष से 20 लाख रुपये की अनुशंसा की थी. इसमें 10 लाख रुपये ऑक्सीजन के लिए और 10 लाख रुपये रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए की थी. इस बाबत उन्होंने रांची डीडीसी को पत्र लिखा था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही