Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने किया कालापाथर प्राइमरी स्कूल के नए भवन का उदघाटन

Advertisement
Advertisement
Saraikela : खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सरायकेला प्रखंड के कालापाथर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विधायक मद से निर्मित नए विद्यालय भवन का उदघाटन किया. 1972 में स्थापित इस विद्यालय का भवन काफी जर्जर हो गया था. मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक योजना 2020-21 में करीब 14.86 लाख की लागत से नये विद्यालय भवन का निर्माण कराया गया है. स्कूल भवन बनने से स्कूल खुलने के बाद बच्चों को पढ़ाई में काफी सहुलियत होगी. उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा कर अच्छा इंसान बनाने की अपील की. मौके पर मुख्य रुप से संजीव महतो, महेद्र हेंब्रम, सुब्रत कर, सुधीर महतो, सुभाष महतो, प्रकाश महतो, लक्ष्मण महतो, प्राण मेलगांडी, अनूप सिंहदेव, अरुण जामुदा, सानगी हेंब्रम, भगत महतो, नायडू गोप, शंकर महतो, दबंग आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही