Search

 
 
 

यौन शोषण और रेप के आरोपी विधायक ढुल्लू को हाईकोर्ट से राहत जारी

 
Ranchi : सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को दी गई राहत अगले एक सप्ताह के लिए बरकरार रखी. ढुल्लू महतो के खिलाफ यौन शोषण और दुष्कर्म से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने निचली अदालत की करवाई पर अगले एक सप्ताह तक रोक जारी रखने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद ढुल्लू महतो के खिलाफ चार्जफ्रेम की प्रक्रिया फिलहाल रुकी रहेगी. विधायक ढुल्लू महतो की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अजय शाह और अंकित मिश्रा ने अदालत में पक्ष रखा. ढुल्लू महतो ने धनबाद की निचली अदालत में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. दरअसल, धनबाद की एक महिला नेत्री ने ढुल्लू महतो के खिलाफ यौन शोषण और रेप का केस किया है. हाईकोर्ट से इस मामले में विधायक को बेल मिल चुकी है. लेकिन निचली अदालत इस केस का ट्रायल कर रहा है. जिस पर रोक के लिए ढुल्लू ने झारखंड हाईकोर्ट में गुहार लगाई है. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस नवनीत कुमार के कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई.
इसे भी पढ़ें – Breaking">https://lagatar.in/43-proposals-approved-in-jharkhand-cabinet-meeting/">Breaking

: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों पर मुहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही