Search

 
 
 

धनबाद जिला परिषद पर MLA ढुल्लू महतो का 'कब्जा'

 
Dhanbad : जिला परिषद पर बाघमारा MLA ढुल्लू महतो का कब्जा हो गया है. जिला परिषद अध्‍यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर महतो ने `अपना आदमी` बैठा लिया है. अध्‍यक्ष शारदा सिंह महतो के कट्टर समर्थक शेखर सिंह की पत्नी हैं, वही उपाध्यक्ष चुनी गई सरिता देवी AJSU नेता सुभाष रवानी की पत्नी हैं. रवानी भी ढुल्लू महतो के नजदीकी हैं.

पार्टी का अध्यक्ष है और पार्टी का ही उपाध्यक्ष : ढुल्लू

ढुल्लू महतो ने मीडिया से कहा कि केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं पर काम किया जाएगा. जिला परिषद सदस्यों को दार्जिलिंग घुमाने ले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब अफवाह है. विधायक ने कहा कि कौन घुमाने ले गया था, यह पता नहीं है. कहा कि एक पैसा खर्च नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नि:स्वार्थ भावना से काम करती है. यह पूछने पर कि जिला परिषद की जिला परिषद की कमान अब आपके हाथ में है, बाघमारा विधायक ने कहा कि पार्टी का अध्यक्ष है और पार्टी का ही उपाध्यक्ष. उन्होंने पार्टी की ओर से दिए गए दायित्व को निभाया भर है.

ढुल्लू मेरे राजनीतिक गुरु: अध्यक्ष

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में पानी की समस्या है, पहले उसे दूर किया जाएगा. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में शिक्षा को बेहतर बनाएंगे. शहर के बच्चों को जो सुविधा मिल रही है, वह सुविधा गांव के बच्चें को भी मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि महिला जीती है, तो महिलाओं का कार्य पहले करेंगी, तभी समाज में बदलाव आएगा. कहा कि विधायक ढुल्लू महतो उनके राजनीतिक गुरु हैं. उपाध्यक्ष सरिता देवी ने कहा कि विकास का कार्य होगा. ग्रामीण क्षेत्र में रोजागार के साधन बढाने तथा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम करेंगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/sharda-singh-a-supporter-of-mla-dhullu-mahto-became-the-president-of-dhanbad-zilla-parishad/">धनबाद

जिला परिषद की अध्‍यक्ष बनी MLA ढुल्लू महतो की समर्थक शारदा सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही