Search

 
 
 

झामुमो से नाराज विधायक दिनेश मरांडी ने थामा भाजपा का दामन

 
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से नाराज चल रहे लिट्टीपाड़ा के विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने भाजपा का दामन थाम लिया है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान की सभा में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इसे भी पढ़ें -जनजाति">https://lagatar.in/modi-government-dedicated-to-the-pride-and-honor-of-tribal-society-babulal-marandi/">जनजाति

समाज के गौरव और सम्मान के लिए समर्पित मोदी सरकार: बाबूलाल मरांडी

झामुमो से नाराजगी की वजह

दिनेश मरांडी की नाराजगी का मुख्य कारण झामुमो द्वारा उनका टिकट काटकर हेमलाल मुर्मू को देना था. पार्टी से नाराज विधायक दिनेश मरांडी ने सार्वजनिक रूप से झामुमो और हेमंत सोरेन पर सवाल उठाए थे.

वायरल वीडियो से विवाद

एक वायरल वीडियो में दिनेश मरांडी ने दावा किया कि हेमंत सोरेन का परिवार झारखंड का मूल निवासी नहीं है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के दादा बंगाल के पुरुलिया से आकर निमरा में बसे थे. उन्होंने सवाल उठाया कि क्यों हेमंत सोरेन सरकार ने पूर्ण बहुमत के बावजूद 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति को लागू नहीं किया.

झामुमो ने की कार्रवाई

दिनेश मरांडी के बयान को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया. 24 घंटे के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया था. पार्टी ने स्पष्ट किया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही थी. लेकिन जबाव देने से पहले ही भाजपा में शामिल हो गये.

भाजपा के लिए महत्वपूर्ण कदम

दिनेश मरांडी का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए झारखंड में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह कदम विशेष रूप से झामुमो के गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्रों में भाजपा के प्रभाव को बढ़ा सकता है. इसे भी पढ़ें -भाजपा">https://lagatar.in/bjp-attacks-jmm-congress-alliance-accuses-it-of-appeasement-and-promoting-infiltrators/">भाजपा

का झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर हमला, तुष्टिकरण और घुसपैठियों को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही