Search

विधायक डॉक्टर इरफ़ान ने कन्यादान कर निभाया वादा

देवघर : मधुपुर/जामताड़ा के सुपायडीह निवासी लखिन्दर मुर्मु की मृत्यु 7 वर्ष पूर्व हाथियों से कुचले जाने के कारण हो गयी थी. उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था. उस वक्त डॉ इरफान अंसारी ने परिवार को वचन दिया था कि वह हमेशा उनके साथ रहेंगे एवं स्व लखिन्दर मुर्मू की सुपुत्री का विवाह कराएंगे. के पिता के निधन के बाद सीता मुर्मू की पिता की तरह देखभाल की. उन्होंने अपना वचन निभाते हुए  बेटी का विवाह बड़े धूम धाम से कराया. विधायक ने घर के रंग-रोगन से लेकर विवाह की सारी तैयारियां अपने देख रेख में कराई. बारातियों एवं मेहमानों का स्वागत किया. जो कहा उससे भी बढ़-चढ़कर विधायक ने परिवार की मदद की. बिटिया की डोली सजा कर विदाई दी. समस्त गांव वालों ने विधायक को इस नेक काम के लिए तहे दिल से साधुवाद एवं बधाई दी. विधायक ने कहा कि बिटिया घर की लक्ष्मी होती है, आज वह किसी दूसरे घर में जाकर उस घर की लक्ष्मी बनेगी. कहा कि मानवता और इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है. इस अवसर पर स्व लखविंदर मुर्मू की पत्नी की आंखों में आंसू आ गए और कहा कि हम सदा आपके आभारी रहेंगे. यह भी पढ़ें : देवघर-रांची">https://lagatar.in/dissatisfaction-will-increase-due-to-closure-of-deoghar-ranchi-intercity-chamber/">देवघर-रांची

इंटरसिटी बंद होने से बढ़ेगा असंतोष : चैंबर [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//