Search

विधायक डॉ. नीरा यादव ने सदन में कई स्थानीय मुद्दे को उठाया समेत कोडरमा की कई खबरें पढ़ें एक साथ

Koderma : विधायक डॉ. नीरा यादव ने कोडरमा के कई मामले को सदन में उठाया. उन्होंने कोडरमा नगर पंचायत में 64 करोड़ की लागत से चल रही शहरी पेयजलापूर्ति योजना के काम में तेजी लाने की मांग की. बता दें कि इस योजना का शिलान्यास नीरा यादव ने पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहने के दौरान ही की थी. नीरा यादव ने सवाल पूछा कि शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज बेकोबार बनकर तो तैयार है, परंतु उसमें कोई भी शिक्षण कार्य नहीं हो रहा है. सवाल के जवाब में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अवर सचिव ने बताया कि इस कॉलेज में बारह शिक्षक के पद सृजित हैं, जिसमें छह शिक्षक प्रतिनियोजित हैं. विभागीय जवाब के अनुसार प्राचार्य के पद पर क्षेत्र के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रतिनियोजित हैं. हालांकि अभी शिक्षकेत्तर कर्मियों का पद सृजित नहीं है. जल्द ही पद सृजित कर इसे चालू कराया जाएगा.

रैगिंग के विरोध में चलाया जागरुकता कार्यक्रम

[caption id="attachment_569294" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Image-2023-03-01-at-7.11.09-PM.jpeg"

alt="रैगिंग के विरोध में चलाया जागरुकता कार्यक्रम" width="1600" height="1066" /> रैगिंग के विरोध में चलाया जागरुकता कार्यक्रम[/caption] ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आइक्यूएसी के तहत  रैगिंग के विरोध में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  प्रियंका कुमारी सब इंस्पेक्टर डोमचांच थाना तथा विशिष्ट अतिथि राम नारायण ठाकुर पुलिस इंस्पेक्टर कोडरमा उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया. महाविद्यालय के सचिव श्री अविनाश सेठ ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का स्वागत किया. साथ ही प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि रैगिंग एक दंडनीय अपराध है और इसमें कानून के तहत सजा भी निर्धारित की गई है. इसकी जानकारी सभी प्रशिक्षुओं को होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह जागरुकता कार्यक्रम हमारे समाज में तथा शैक्षणिक संस्थानों में हो रहे रैगिंग की रोकथाम में सहायता करेगा. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. बीसी स्वेन ने  अतिथियों का परिचय कराया. प्रियंका कुमारी ने प्रशिक्षुओं को जागरूक करते हुए कहा कि रैगिंग के कई प्रकार है तथा इसकी रोकथाम के लिए कुछ कानून भी बनाए गए हैं. शिक्षण संस्थानों में रैगिंग के विरोध में एक कमेटी का गठन किया गया है. जिसमें रैगिंग से पीड़ित छात्र-छात्राओं की सहायता की जाती है. भारत सरकार ने 2011 में रैगिंग की रोकथाम के लिए जुर्माना तथा 3 साल की सजा निर्धारित की है. उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि अपनी समस्याओं को अपने माता- पिता या बड़ों से साझा करें.

ग्रिजली कॉलेज में पौधारोपण एवं स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम

[caption id="attachment_569293" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Image-2023-03-01-at-6.40.30-PM.jpeg"

alt="ग्रिजली कॉलेज में पौधारोपण एवं स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम" width="1600" height="1066" /> ग्रिजली कॉलेज में पौधारोपण एवं स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम[/caption] ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. बुधवार को आयोजन का पांचवां दिन रहा. आज कॉलेज की उपनिदेशिका  डॉ. संजीता कुमारी ने सभी स्वयंसेवकों को योगाभ्यास भ्रामरी, उज्जई, कपाल भाती, अनुलोम विलोम, मेडिटेशन, भजन आदि कराए. साथ में ही रोज योग करने की सलाह दी. शिविर में कोडरमा थाने के इंस्पेक्टर रामनारायण ठाकुर एवं डोमचांच थाने की सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी और स्वयंसेवक ने गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में जगह-जगह पौधेरोपण किया. साथ ही ग्रामीणों को वातावरण स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में  पुन: गांव में वहां के बच्चों की लंबाई व उनके भार का मापन किया. तत्पश्चात झुमरी तिलैया  के दीपक स्टोर की तरफ से ग्रामीणों को टी शर्ट, जूता,  चॉकलेट दिया गया. साथ ही कॉलेज की तरफ से ग्रामीणों को भोजन कराया गया साथ ही मिठाई, टूथ पेस्ट समेत कई सामानों का वितरण किया गया.

इंटर स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी में बीआर इंटरनेशनल को मिला दूसरा स्थान

[caption id="attachment_569291" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Image-2023-03-01-at-5.30.50-PM.jpeg"

alt="इंटर स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी में बीआर इंटरनेशनल को मिला दूसरा स्थान" width="1600" height="1204" /> इंटर स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी में बीआर इंटरनेशनल को मिला दूसरा स्थान[/caption] राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान कोडरमा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी का समापन किया गया. जिले से कुल 80 स्कूल कॉलेज के बच्चे इसमें शामिल हुए. जिसमें बीआर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह के बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.  यहां के बच्चों ने लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक खास हेलमेट बनाया था. हेलमेट में एक यंत्र सेट किया, जिसके द्वारा जब तक कोई व्यक्ति हेलमेट को नहीं लगाता है, तब तक उसका वाहन स्टार्ट नहीं होगा. इस प्रदर्शनी को जज ने बेहतर माना और दूसरा स्थान दिया. इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र मनीष कुमार, फैजान अहमद, मोनू कुमार, चंदन कुमार, आशीष कुमार,  आलोक कुमार, नमन कुमार ने बनाया था. इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी प्रतिभागी छात्रों को विद्यालय के असेंबली में सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/pooja-singhal-reached-court-in-a-car-registered-in-name-pulse-hospital-which-is-being-investigated-by-ed/">जिस

पल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp