Balumath (Latehar) : प्रखंड के मासियातू पंचायत स्थित जामा मस्जिद परिसर में रमजान के पवित्र महीने में विधायक बैद्यनाथ राम ने रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार दिया. विधायक राम ने रोजेदारों का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि इस पाक महीने में रोजेदार अल्लाह ताला के बहुत करीब होते हैं. उन्होंने कहा कि रोजेदारों की सेवा करने से पुण्य मिलता है. एक महीना भूख और प्यास को बर्दाश्त कर अपने ईश्वर की इबादत करते हैं. इफ्तार से पूर्व जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल्ला हम्माद ने मुल्क़ में अमन शांति व आपसी भाईचारा बने रहने की दुआ की. मौके पर अंचलाधिकारी आफताब आलम, झामुमो जिलाध्यक्ष मोतीलाल नाथ शाहदेव, कांग्रेस नेता आफताब आलम, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, सुदामा प्रसाद, अंकित पांडेय, रंजीत कुमार, विकास कुमार, विशाल कुमार, दीपक कुमार, राम केवल उरांव, प्रकाश गंझू, मुनाजिर हुसैन, हाजी लतीफ मियां, हाजी कबीर मियां, मो. नौशाद, मो. नवाब, समसुल खान, औरंगजेब खान, मो. सनाउल्लाह, मो. काशिफ व ऐबादुल रहमान समेत कई लोग मौजूद थे. [caption id="attachment_613520" align="alignnone" width="1156"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/iftar-me-shamil-log-n_82.jpg"
alt="इफ्तार में शामिल हुए विधायक" width="1156" height="520" /> इफ्तार में शामिल हुए विधायक[/caption] लातेहार के तिलैयाटांड, चंदवा के खेरून उलूम मदरसा में 27वें रोजा के मौके पर आयोजित इफ्तार पार्टी में विधायक बैद्यनाथ राम शामिल हुए. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, झामुमो जिला सचिव शमसुल होदा, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुरेश गंझू, कांग्रेस नेता पंकज तिवारी, युवा नेता अंकित पांडेय, राजकुमार साहू, वारिश अंसारी, सदर मो. अब्दुल, हाजी फिरोज अहमद, मो. अशगर अली, मो. अरशद, मो. सरफराज, मो. नौशाद, मो. आशिफ, मो. सुहेल, रसीद खान, गुड्डू खान, अब्दुल अंसारी, दीपक कुमार, रंजीत कुमार, अशोक यादव, राजू विश्वकर्मा व तेरस पासवान समेत कई लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-submits-closure-report-to-court-relatives-of-deceased-said-will-fight-till-supreme-court/">बड़ी
खबर : बकोरिया कांड- सीबीआई ने कोर्ट को सौंपी क्लोजर रिपोर्ट, मृतक के परिजन बोले-सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment