Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक खरीद-फरोख्त मामला : क्राइम ब्रांच की टीम आतिशी के घर पहुंची, कैंप कार्यालय के अधिकारी को नोटिस लेने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
NewDelhi :   अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आज रविवार को आप सरकार में मंत्री आतिशी के घर नोटिस देने पहुंची है. हालांकि आतिशी घर पर नहीं मिली. करीब आधे घंटे तक टीम वहां बैठी रही. इसके बाद दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने अपने कैंप कार्यालय के अधिकारियों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से नोटिस लेने का निर्देश दिया है.  इससे पहले शुक्रवार शाम को भी दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम आतिशी के घर भी पहुंची थी. लेकिन उस समय वह चंडीगढ़ में थीं.

अरविंद केजरीवाल से तीन दिन के अंदर मांगा जवाब

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार को भी अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित घर पहुंची थी. हालांकि टीम पांच घंटे बाद वापस लौट गयी थी. केजरीवाल से मुलाकात नहीं होने पर दिल्ली पुलिस ने सीएम ऑफिस में नोटिस सर्व कराया था. सीएम केजरीवाल से इस नोटिस का जवाब तीन दिन के अंदर मांगा गया है. सीएम से पूछा गया है कि आपने भाजपा पर जो आरोप लगाये हैं, उसके सबूत क्या हैं? तथा उन सात विधायकों के नाम बतायें, जिनके आधार पर आरोप लगाये गये हैं.

2 फरवरी को भी केजरीवाल और आतिशी के घर पहुंची थी क्राइम ब्रांच की टीम

क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार शाम (2 फरवरी) को भी केजरीवाल के आवास पर नोटिस देने पहुंची थी. लेकिन उन्हें नोटिस नहीं दिया जा सका था. क्योंकि केजरीवाल के आवास पर अधिकारियों ने इसे लेने से इनकार कर दिया था. बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाये थे. इसी मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बार-बार अरविंद केजरीवाल और आतिशी के घर नोटिस देने जा रही है.

आप विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है

दरअसल अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है. उनका इशारा भाजपा की तरफ था. केजरीवाल के अनुसार, उनके 21 विधायकों को तोड़ने की योजना बनायी जा रही है. उनके सात विधायकों से संपर्क भी किया गया है. इससे पूर्व दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि भाजपा आम आदमी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है. उनके सात विधायकों को तोड़ने की कोशिश हुई है, आतिशी ने यह भी कहा था कि सही समय आने पर पार्टी ऑडियो क्लिप जारी करेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही