Search

 
 
 

चंदवा स्वास्थ्य केंद्र में विधायक ने किया स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन

 
Chandwa : स्वास्थ्य केंद्र चंदवा के प्रांगण में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. इस मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृत्व स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, कुष्ठ नियंत्रण, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, टीबी नियंत्रण, परिवार कल्याण, मलेरिया, मोतियाबिंद जांच, ईएनटी जांच (आंख, कान, गला), धूम्रपान और तंबाकू उत्पाद के सेवन के दुष्प्रभाव, कैंसर नियंत्रण के लिए जागरुकता, पर्यावरणीय स्वच्छता, दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श दिये गये. डाॅक्टर नीलीमा ने बताया कि एलोपैथ, होम्योपैथ, और आयुर्वेदिक तरीके से उपचार अस्पताल परिसर में ही प्रदान की जा रही है. स्वास्थ्य मेला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा भी उपलब्ध कराया जा रहा है. लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम ने इस स्वास्थ्य मेले का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया. इसके बाद सभी स्टॉलों का अवलोकन कर जानकारी ली. मौके पर डाॅ. एन कुमारी, डॉ. मनोज कुमार, सुरेश गंझू, महेंद्र साव, डाॅ. एसएन चौधरी, अस्पताल कर्मी भोला, बीरबल, हसीब, सुमित समेत स्वास्थ्य मेला में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : कमलदेव">https://lagatar.in/kamaldev-giri-murder-case-hc-directs-west-singhbhum-sp-to-register-fir-of-late-leaders-sister/">कमलदेव

गिरी हत्याकांड : पश्चिमी सिंहभूम SP को HC का निर्देश – दिवंगत नेता की बहन का FIR दर्ज करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही