Search

 
 
 

सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन समेत सिमडेगा की दो खबरें

 
Simdega : कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के लचरागढ़ पंचायत अंतर्गत संत अन्ना कॉन्वेंट विद्यालय परिसर में विधायक मद से निर्मित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने किया. इससे पूर्व विधायक के पहुंचते ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों और विद्यालय की सिस्टरों ने उनका स्वागत किया. उद्घाटन के क्रम में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के खुल जाने से स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों के रोजगार का सृजन होगा. हमारे विधानसभा क्षेत्र में रोजगार के लिए कोई व्यापक स्तर पर औद्योगिक केंद्र नहीं है, जिस कारण यहां के कई बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी के लिए बाहर पलायन करना पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, 15 सूत्री जिला सदस्य क्लेमेंट टेटे, पंसस फुलकेरिया डांग, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस जमीर अहमद, टी टांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, जिला सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस जमीर हसन, सिस्टर सिलबिना टोप्पो, सिस्टर मारियाना कंदीर, सिस्टर रेशमा डुंगडुंग, सिस्टर शशि किरण तिर्की ,सिस्टर तरशिला लकड़ा सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे.

मकर संक्रांति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सिमडेगा/कोलेबिरा : नवयुवक संघ कोंडेकरा के द्वारा मकर संक्रांति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का शामिल हुए. मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने तथा बसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाने वाला पर्व है, जिसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है. माघ बिहु, पोंगल, लोहड़ी आदि. अंत में मौजूद लोगों से शांतिपूर्वक कार्यक्रम देखने की अपील की गयी. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष बलदेव साहू , कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद , सचिव संजू प्रसाद , संरक्षक मुरली दस , उप मुखिया दिवाकर दास , लालधन नायक , समिति के सदस्य गण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : 1250">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-30-people-including-kanhaiya-khudania-in-illegal-mining-case-worth-rs-1250-crore/">1250

करोड़ के अवैध खनन केस में कन्हैया खुडानिया समेत 30 लोगों को ईडी ने भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही