Search

 
 
 

विधायक जयराम महतो को जान का खतरा, राज्यपाल से मिलकर Z श्रेणी की सुरक्षा की मांग

जेएलकेम के केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर जयराम महतो को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.  राजदेश रतन ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जयराम महतो शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए लगातार मुखर हैं, जिससे असामाजिक तत्वों में आक्रोश है और उनकी जान को खतरा बढ़ गया है.
 

Ranchi :  डुमरी विधायक जयराम महतो को कथित रूप से जान का खतरा है. इसे लेकर जेएलकेम के केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और जयराम महतो को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.  

 

राजदेश रतन ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जयराम महतो शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए लगातार मुखर हैं, जिससे असामाजिक तत्वों में आक्रोश है और उनकी जान को खतरा बढ़ गया है. 

 

केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा था पत्र

 

राजदेश रतन ने पत्र में जानकारी दी कि उन्होंने दो महीने पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखकर जयराम महतो के लिए Z श्रेणी की सुरक्षा की सिफारिश की थी. लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गयी है.

 

राजदेश रतन ने आग्रह किया कि जयराम महतो को जल्द से जल्द जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाए. उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्यपाल को स्वत: संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि किसी अनहोनी से पहले कार्रवाई हो सके. 

 

जेड श्रेणी की सुरक्षा में 55 सुरक्षाकर्मी रहते हैं तैनात

 

Z श्रेणी की सुरक्षा में आमतौर पर करीब 55 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, जिनमें 10-12 एनएसजी कमांडो, पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) और अन्य पुलिसकर्मी शामिल होते हैं. यह सुरक्षा व्यवस्था उन लोगों को दी जाती है, जिनकी जान को खतरा होता है और उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता होती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही