Search

 
 
 

MLA जयराम ने कहा- पुलिस नरपिचाश, मुजफ्फरपुर के लोग संभाल रहे रामगढ़ का अवैध कोयला कारोबार, पुलिस एसोसिएशन ने कहा- मर्यादा बनी रहे

MLA जयराम ने कहा- मुजफ्फरपुर के लोग संभाल रहे रामगढ़ का अवैध कोयला कारोबार, पुलिस एसोसिएशन ने कहा- मर्यादा बनी रहे
 

Ranchi: गोला में पीसीआर वैन की चपेट में आने से दो आदिवासी युवकों की मौत के बाद प्रदर्शन व कथित उपद्रव करने के मामले नें JLKM नेताओं के जेल जाने के बाद विधायक जयराम महतो ने रामगढ़ पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विधायक ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें पुलिस को नरपिचाश कहा. यह भी आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर से आकर लोग रामगढ़ जिला में अवैध कोयला कारोबार कर रहा है. पुलिस की मिलीभगत है. विधायक के पोस्ट के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक के बयान की आलोचना की है. एसोसिशन के राकेश पांडेय ने पोस्ट के जवाब में लिखा है हम (पुलिस) नरपिचाश नहीं हैं, जनता और आपको सुरक्षा देते हैं, आप मर्यादा ना तोड़े.

 

विधायक ने क्या लिखा है पोस्ट में

 

यदि किसी जरूरतमंद और कमजोर गरीब की मदद करना ही अपराध बन जाएगा तो समाज मेंन्याय की उम्मीद करना मुश्किल हो जाएगा. JLKM आवाज बनकर खड़ा हुआ और उसी केखिलाफ कार्रवाई करना पुलिस की व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़े करता है.

 

रामगढ़, गोला थाना क्षेत्र में बीते 4 अक्टूबर 2024 को पुलिस के पीसीआर वेन के चपेट में आनेसे दो आदिवासी युवक अजीत हेम्ब्रम और सागर हेम्ब्रम की आकस्मिक मृत्यु पर पूरे इलाके कोझकझोर कर रख दिया था. ये केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं थी, बल्कि दो परिवारों के सपनों काअंत और पूरे समाज के लिए एक घाव थी. घटना के बाद लोगों में दर्द और गुस्सा था.

 

पीड़ित परिवारों के साथ और न्याय की मांग करने के लिए सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता आगे आए. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता  भी सड़कपर उतरे. थाना घेराव आंदोलन में कई राजनीतिक दल के लोग थे लेकिन सिर्फ JLKM को टारगेट कर उनपर एफआईआर दर्ज किया गया.

 

लगातार पुलिसिया दबाव शोषण के बाद पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष महतो, जिलाध्यक्ष देवानंदमहतो, शिव नंदन मुंडा और शहबाज़ अनवर गोल्डी ने 13 मार्च को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दियाजहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

 

अब सवाल पुलिसिया जुर्म और कार्यशैली का है. पुलिस नरपिशाच बन चुकी है। रामगढ़ में अवैधकोयले के खेल से सभी अवगत हैं. मुजफ्फरपुर से लोग आकर रामगढ़ को संभाल रहे हैं. दूसरासवाल है राजनीतिक प्रतिशोध की भावना. इसी प्रतिशोध ने IPL कंपनी में एक बड़ी घटना कोअंजाम दिया और कई लोग मारे गए. रामगढ़ एसपी साहब आज तो अपने निर्दोष लोगो को जेलभेज दिया। कल जनता जरूर पूछेगी. जेल जाने वाले क्रांतिकारी साथियों के साथ पूरी संगठन मजबूती से खड़ी है. न्याय और हक की लड़ाई को किसी हाल में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा.

 

पोस्ट में क्या लिखा राकेश पांडेय ने

 

मननीय महोदय पुलिसकर्मियों के कर्त्तव्य में बाधा पहुंचाना हुड़दंगी और उपद्रवी बनकर विधिव्यवस्था को बाधित करना राज्य में सुशासन को कमज़ोर करने वाले क्रांतिकारी समाजसेवी हैऔर हम पुलिसकर्मी आपकी सुरक्षा में लगे हैं तो नरपीचास है? सभी की मर्यादा बनी रहे ऐसा नामपुलिसकर्मियों को भी दे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही