Ranchi News: चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरव कुमार का कथित तौर अपहरण की खबर झूठी निकली. पता चला कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने चला गया था. अपहरण की इस खबर से राजधानी रांची से लेकर चतरा तक हड़कंप मच गया था. बताया गया था कि रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विधायक के बेटे को अज्ञात लोग स्कॉर्पियो और थार वाहन से अपने साथ ले गए. इस खबर की पुष्टि विधायक जनार्दन पासवान ने खुद ही की थी.
चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने बताया था कि कि तीन-चार स्कॉर्पियो वाहनों से कुछ लोग पहुंचे थे. उन लोगों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की और उसका अपहरण कर लिया. विधायक के अनुसार, उनके पुत्र की थार भी कॉलेज गेट के बाहर खड़ी मिली है. उन्होंने मामले की जानकारी रांची पुलिस के अधिकारियों को दे दी है और अपने बेटे को खोजने का आग्रह किया है.
जानकारी के मुताबिक घटना एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस के गेट के पास हुई. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस ने करीब एक घंटे के भीतर जनार्दन पासवान के बेटे को बरामद कर लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.