Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक कमलेश सिंह ने सचिव को लिखा पत्र, 4 स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा देने की मांग

Hussainabad, Palamu : हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने झारखंड राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को पत्र लिखकर हुसैनाबाद हरिहरगंज हैदरनगर के चार विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा देने की अनुशंसा की है. विधायक ने जिन विद्यालयों को उत्कृष्टता के लिए अनुशंसा की है, उसमे बक्शी उच्च विद्यालय, हुसैनाबाद, सीता प्लस टू उच्च विद्यालय हरिहरगंज, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय हैदरनगर और राजकीयकृत प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय हुसैनाबाद शामिल हैं. कमलेश सिंह ने कहा कि इसके बाद अन्य विद्यालयों को उत्कृष्ठ विद्यालय का दर्जा देने की दिशा में कार्य किया जायेगा. चरणबद्ध तरीके से सभी प्रखंडों के प्रमुख उच्च विद्यालयों को भी उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा दिलाया जायेगा. विधायक ने कहा कि शिक्षा पर उनका खास ध्यान है. एक एक कर विद्यालयों की समस्या का निदान किया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/kkk-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="600" /> इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/raghuvar-das-isolated-in-bjp/">भाजपा

में अलग-थलग पड़े रघुवर दास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही